फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Only four children were found in school at 49

एसडीएम को स्कूल में 49 में सिर्फ 4 ही बच्चे मिले

Wed, 06 Nov 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Only four children were found in school at 49
नदीगाव विद्यालय का निरीक्षण करते एसडीएम - फोटो : ORAI
कोंच। शासन प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद सरकारी स्कूलों में बच्चों की हाजिरी नहीं बढ़ पा रही है। मंगलवार को नदीगांव में एसडीएम अशोक कुमार ने प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया जिसमें उन्हें 49 बच्चों में से सिर्फ 4 बच्चे ही मिले। एक अध्यापक भी गैरहाजिर पाया गया।
विज्ञापन

बता दें कि एसडीएम करीब बीते पंद्रह दिनों से स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं, इसके बाद भी न तो स्कूलों में बच्चों की संख्या ही बढ़ रही है और न शिक्षकों में ही निरीक्षण का कोई असर पड़ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को एसडीएम अशोक कुमार ने सुबह नदीगांव के प्राथमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। स्कूल में तीन अध्यापकों के सापेक्ष सिर्फ दो शिक्षक ही उपस्थित मिले।
विज्ञापन

अनुपस्थित शिक्षक सुशील पटैरया के बाबत एसडीएम ने प्रेरणा एप से पूरा ब्योरा लखनऊ भेज दिया है। इसके अलावा बच्चों की हाजिरी भी काफी खराब स्थिति में पाई गई, पंजीकृत 49 विद्यार्थियों में से सिर्फ 4 ही उपस्थित मिले जिसमें 2 बालक और 2 बालिकाएं हैं। इसके बाद एसडीएम ने नदीगांव में लल्लूराम कोटेदार के यहां भी निरीक्षण किया जिसमे प्रॉक्सी से जुड़े राशन कार्ड की जो भी शिकायत आई थी, उसमें सभी कार्ड धारकों को बुलाकर निस्तारण भी किया गया। जिन लोगों के कार्ड गलत पाए गए उन्हें हटाने की बात एसडीएम ने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed