{"_id":"57b352ad4f1c1bd0596ead20","slug":"only-22-of-the-319-complaints-resolved","type":"story","status":"publish","title_hn":"319 शिकायतों में सिर्फ 22 का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
319 शिकायतों में सिर्फ 22 का निपटारा
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 16 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस में फ रियादियों की शिकायतें सुनते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की सभी तहसीलों में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 319 शिकायतें आईं जिनमें महज 22 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। सभी शिकायतें केवल जालौन मेें निस्तारित हुईं जिसकी अध्यक्षता खुद जिलाधिकारी संदीप कौर कर रही थीं। वहीं कोंच में सैकड़ों फरियादियों के आने के बावजूद यहां रजिस्टर मेें केवल 42
शिकायतें ही दर्ज दिखाई गईं। जालौन में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहीं जिलाधिकारी संदीप कौर ने अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर एक सप्ताह के अंदर करने के निर्देश दिए। कहा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान डेढ़ सैकड़ा से अधिक फ रियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। इसमें 22 का मौके पर ही
निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में पानी, बिजली, राशन कार्ड, पुलिस के अलावा दैवीय आपदा से पीड़ित किसानों की समस्याओं के मुद्दे छाए रहे। उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव, डीपीआरओ सरफराज आलम, जिला कार्यक्त्रस्म अधिकारी हृदय नारायण, तहसीलदार सतीशचंद्र वर्मा, बीडीओ पीसी चंद्रौल, सीडीपीओ विमलेश आर्या के अलावा सदर विधायक
विज्ञापन
दयाशंकर वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष दीपू त्रिपाठी, इकबाल मंसूरी आदि उपस्थित रहे। उरई में तहसील दिवस में 42 शिकायतें दर्ज की गई। एसडीएम संजय सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समय सीमा में शिकायतों का निस्तारण करें। राजस्व विभाग की 10, पुलिस विभाग की 10 शिकायतों के अलावा समाज कल्याण विभाग दो, विकास संबधी दो,
शिक्षा एक और अन्य विभागों की 17 शिकायतें रही। कालपी प्रतिनिधि के अनुसार तहसील के सभागार में एडीएम आनंद कुमार व एएसपी शकील अहमद की संयुक्त तत्वावधान में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 45 प्रार्थना पत्र आए। ग्रीन गैंग में ममता ओमरे आदि ने पूंजीपतियों व अपात्र लोगों को फ्री गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की शिकायत
की। वहीं, लेखपाल संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायन के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने भी ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर एसडीएम जलराजन चौधरी, सीओ मनोज कुमार, तहसीलदार जितेंद्र पाल, उपखंड अधिकारी अजय कुमार आदि मौजूद रहे। कोंच में भीड़ सैकड़ों की दिखी लेकिन लिखापढी में कुल 42 फरियाद दर्ज दिखाई गईं। एसडीएम गोरेलाल शुक्ला की अध्यक्षता एवं
सीओ अवधेश कुमार शुक्ल की मौजूदगी में आयोजित तहसील दिवस के औचक निरीक्षण पर पहुंचे सीडीओ एसपी सिंह ने अधिकारियों को ताकीद की कि जो समस्याएं आईं हैं उनका समाधान पखवाड़े भीतर होकर उसे ऑनलाइन अपलोड हो जाना चाहिए। खजुरी के ग्रामीणों ने चार साल से सफाई कर्मी नहीं होने के कारण गांव में फैलती गंदगी की समस्या उठाई। उधर
माधौगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार यहां तहसील दिवस एसडीएम सुरेश कुमार सोनी की अध्यक्षता मेें आयोजित हुआ। इसमेें 42 शिकायतें आईं जिसमें से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हुआ।