{"_id":"682b7e5e38a863ea680f27a4","slug":"one-nation-one-election-will-strengthen-the-democratic-process-prakash-pal-orai-news-c-224-1-ori1001-129451-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक राष्ट्र, एक चुनाव से लोकतांत्रिक प्रक्रिया सशक्त होगी: प्रकाश पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक राष्ट्र, एक चुनाव से लोकतांत्रिक प्रक्रिया सशक्त होगी: प्रकाश पाल
Tue, 20 May 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 20 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
उरई। बार-बार चुनाव देश के विकास में रुकावट हैं। यह बात भाजपा द्वारा चलाए जा रहे एक राष्ट्र, एक चुनाव अभियान के तहत साधु संत संवाद के दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कही।
शहर के ठडेश्वरी मंंदिर के प्रांगण में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे एक राष्ट्र, एक चुनाव अभियान पर सोमवार को संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने संत समाज को संबोधित करते हुए कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव की परिकल्पना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। बार-बार चुनाव कराए जाने से जहां सरकारी खर्च में वृद्धि होती है, वहीं समय की बर्बादी और प्रशासनिक बाधाएं भी उत्पन्न होती हैं।
कहा कि अगर देश में लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनाव एक साथ कराए जाएं, तो इससे देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया अधिक सशक्त, सुव्यवस्थित और लागत प्रभावी बन सकेगी। कहा कि एक साथ चुनाव होने से सार्वजनिक सेवाओं में सुधार, सामाजिक तनाव में कमी, तथा रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। बार-बार चुनाव, विकास की गति में रुकावट हैं। यह स्पीड ब्रेकर की तरह काम करते हैं। इससे बचाव कर हम विकसित भारत की ओर तेज़ी से अग्रसर हो सकते हैं। इस दौरान मौजूद साधु-संतों ने भी इस राष्ट्रीय विषय पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनमानस तक इस अभियान को पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर महंत जमुना दास महाराज कालपी और महंत सिद्धराम दास महाराज ने की। इस दौरान संत मोहनदास, गोपालदास, सानंद दास, राघव दास, रामकिशोर दास, अटल दास, श्याम दास, महेश दास, मोनी महाराज, कमलेश दास, नीनू महाराज, अशोक दुबे सहित सैकड़ों संत-महात्मा मौजूद रहे। इसके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा सहित अन्य लोग भी संगोष्ठी में मौजूद रहे।