फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   One killed, two injured in a collision between two bikes

दो बाइकों की भिंडत में एक की मौत दो घायल

Sat, 23 Jul 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in a collision between two bikes
मृतक उत्तम दीक्षित की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
बावली। दो बाइकों की आमने-सामने भिंड़त में एक बाइक में सवार सेवानिवृत्त सचिव की मौत हो गई जबकि उनके साथी व दूसरे बाइक पर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी को कुठौंद पीएचसी पहुंचाया। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के आलबिजवाहा संपर्क मार्ग पर शनिवार की शाम दो बाइकों की आमने सामने भिंड़त हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार उत्तम दीक्षित (50) निवासी बावली व उनका साथी अवशेष चतुर्वेदी (45) निवासी नकेलपुरा कुठौंद तथा दूसरी बाइक पर सवार राम सिंह (35) निवासी बिजवाहा कुठौंद गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों की चीखपुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को पीएचसी कुठौंद पहुंचाया। वहां डाक्टर ने उत्तम दीक्षित को मृत घोषित कर दिया जबकि घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि उत्तम दीक्षित सचिव के पद से सेवानिवृत्त थे वर्तमान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कुठौंद खंड के व्यवस्था प्रमुख थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना पाकर पीएचसी कुठौंद में क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ लग गई। उनकी मौत से पत्नी रानी व बेटे मयंक समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

---------------
युवक के साथ की मारपीट
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी किशन कुमार उर्फ कृष्ण ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शिवम निवासी रामनगर पाठक का बगीचा उरई और पांच अन्य लोगों ने एक राय होकर छुरी व ईंट से मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
शिकायतों का प्रमुखता से होगा निस्तारण
पहाड़गांव। पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से होगा। वही महिलाओं से संबंधित अपराधों का निस्तारण प्रमुखता से किया जाएगा। यह बात कैलिया थाना का चार्ज ग्रहण करते हुए शनिवार को थानाध्यक्ष रविंद्र नाथ यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप क्षेत्र में अमन चैन बनाए रखा जाएगा। अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाने आने वाले फरियादियों की समस्या सुनी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed