{"_id":"60563f1a8ebc3ec79e7bb9da","slug":"one-death-three-injured-as-e-rickshaw-overturns-orai-news-knp618893767","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा पलटने से एक की मौत, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा पलटने से एक की मौत, तीन लोग घायल
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पास सुबह करीब दस बजे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर दो भिक्षुओं पर पलट गया। हादसे में एक भिक्षु की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उरई के लहारियापुरवा निवासी समीर खां ई रिक्शा चलाता है। शनिवार की सुबह रिक्शे पर कृष्णकांती 70 पत्नी रमेश चंद्र को लेकर जा रहा था। हनुमान मंदिर के पास रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठे गफूर खां (58) निवासी ऐर थाना डकोर व कुंजबिहारी (65) निवासी बड़ी बधौंली डकोर के ऊपर ही पलट गया। हादसे में चारों लोग घायल हो गए।
पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने गफूर को मृत घोषित कर दिया। घायल कृष्णकांती ने बताया कि वह पति के साथ दर्शन करने आई थी। तभी यह हादसा हो गया। चालक समीर भी अस्पताल में भर्ती है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा।