{"_id":"60c79a188ebc3e396a2bbf13","slug":"one-day-is-left-for-the-purchase-to-be-closed-tractor-trolleys-have-gathered-at-the-purchasing-centers-orai-news-knp6341991100","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीद बंद होने में बचा है एक दिन, क्रय केंद्रों पर लगा है ट्रैक्टर ट्रॉलियों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीद बंद होने में बचा है एक दिन, क्रय केंद्रों पर लगा है ट्रैक्टर ट्रॉलियों का जमावड़ा
विज्ञापन
कोंच। गेहूं की सरकारी खरीद बंद होने में सिर्फ एक दिन बचा है। इस कारण किसानों में गेहूं बेचने की हड़बड़ी है। क्रय केंद्रों पर किसानों की भीड़ के चलते भारतीय किसान यूनियन ने सरकार से मांग की है कि खरीद की अंतिम तिथि 15 से बढ़ाकर 30 जून की जाए, जिससे किसान गेहूं बेच सकें। यूनियन का दावा है कि बुंदेलखंड में अभी चालीस फीसदी किसान ऐसे हैं, जो गेहूं नहीं बेच पाए हैं।
जिले में चल रहे क्रय केंद्र 15 जून से बंद होने है, लेकिन बड़ी संख्या में किसान ऐसे हैं, जो गेहूं नहीं बेच पाए हैं। क्रय केंद्रों पर ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लाइनें लगी हैं। हर कोई अपना गेहूं जल्द से जल्द बेचना चाह रहा है।
सोमवार को आरएफसी. पीसीएफ, एलएसएस जुझारपुरा, सहकारी क्रय विक्रय समिति, दिरावटी सहकारी समिति सहित लगभग सभी क्रय केंद्रों पर किसानों की लाइन लगी रही। भाकियू ने एसडीएम के माध्यम से डीएम और प्रदेश सरकार को मांगपत्र भेजा है। इसमें खरीद का समय बढ़ाकर 30 जून करने की मांग की है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ केदारनाथ सिमिरिया, कोंच ब्लॉक अध्यक्ष डॉ पीडी निरंजन, रामप्रताप आदि किसानों का कहना है कि यूपी सरकार किसानों को मुफ्त सिंचाई का ढकोसला कर रही है।
विज्ञापन
जब तक पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर किसानों को निजी नलकूपों के लिए बिजली फ्री में नहीं देगी तब तक वह कैसे यह बात कह सकती है कि सिंचाई का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। उधर, आरएफसी केंद्र प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 15 जून को जितने भी किसान आएंगे सभी के गेहूं की तौलाई होगी। बताया कि अब तक 363 लोगों के टोकन जारी हुए। 418 किसानों से 19882 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।
भाकियू तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह गेहूं खरीद 15 जून से बंद किए जाने के सरकारी फैसले को लेकर खफा हैं। उनका कहना है कि बुंदेलखंड में कमोवेश चालीस प्रतिशत किसान अपनी गेहूं की उपज नहीं बेच सका है। ऐसे में कम से कम बुंदेलखंड में खरीद की समय सीमा को बढ़ाकर 30 जून की जाए, जिससे किसान को अपना गेहूं बेचने का मौका मिल सके।
गेहूं बेचने के लिए क्रय केंद्रों पर लगी भीड़
रामपुरा। विकास खंड रामपुरा में दो गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें एक निनावली रोड पर आईटीआई के पास तो दूसरा जगम्मनपुर में बनाया गया हैं। रामपुरा गेहूं खरीद केंद्र पर किसानों की भीड़ लगी रहती है। यहां किसान इस बात को लेकर परेशान है कि खरीद केंद्र बंद होने को सिर्फ एक दिन बचा है और अभी तक उनके गेहूं की खरीद नहीं हो पाई है। गेहूं खरीद केंद्र प्रभारी ने बताया कि इलाका बड़ा होने के कारण किसानों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा हैं। केंद्र पर रोजाना 600 क्विंटल गेहूं खरीदा जा रहा हैं। (संवाद)