फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   One and half kilometer road was taken over by fraudsters

Jalaun News: डेढ़ किमी. सड़क हजम कर गए घपलेबाज

Fri, 22 Nov 2024 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 22 Nov 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
One and half kilometer road was taken over by fraudsters
उरई। लोक निर्माण विभाग के कार्यों की जांच के लिए शासन की तरफ से आई एसएलसी टीम ने जिले के दो मार्गों पर कराए गए काम की जांच की। इसमें सड़क की लंबाई कम पाई गई है। इन दोनों मार्गों पर कराए गए कार्यों में लाखों रुपये का वित्तीय गबन किया गया है।
विज्ञापन

शासन ने जिले में लोक निर्माण विभाग के कराए गए कार्यों की जांच के लिए एसएलसी टीम का गठन किया था। इसके मुख्य प्रभारी मुख्य अभियंता कानपुर परिक्षेत्र रविदत्त ने 11-12 नवंबर को जिले में प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए गए सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण भेपता संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया था। जिसमें लंबाई 3.850 किलोमीटर व स्वीकृत लागत 37 लाख थी।
विज्ञापन

वहीं, परेछा संपर्क मार्ग की स्वीकृत लंबाई 3.350 किलोमीटर और लागत 32 लाख थी। टीम में आए सहायक अभियंता ने दोनों मार्गों की लंबाई नापने पर 0.850 किलोमीटर से 0.35 किलोमीटर कम लंबाई पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कागजों पर सड़कों का काम आठ नवंबर 2023 तक पूरा होना बताया गया था। जबकि इन मार्गों की पूरी लंबाई के मरम्मत का भुगतान अधिशाषी अभियंता एके सक्सेना, सहायक अभियंता क्षितिज विवेक, अवर अभियंता सुनील आनंद व सुनील कुमार की मिलीभगत से कर दिया गया। अब इन दोनों मार्गों की जांच में टीम ने बड़े पैमाने पर अनियमितता व वित्तीय गबन पाया गया। जांच टीम ने जब जिम्मेदार अधिकारियों से जानकारी मांगी तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।
मुख्य प्रभारी मुख्य अभियंता कानपुर परिक्षेत्र रविदत्त ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed