फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   One and a half lakh rupees stolen from bike's dicky

Jalaun News: बाइक की डिकी से डेढ़ लाख रुपये उड़ाए

Wed, 13 Aug 2025 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees stolen from bike's dicky
फोटो 21-घटना की जानकारी देते रमेश कुमार पाराशर। संवाद
जालौन। स्टेट बैंक से रुपये निकालकर बाजार में खरीदारी कर रहे व्यक्ति की बाइक की डिकी से डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए गए। मंगलवार को पीड़ित ने चौकी पुलिस से शिकायत की है। पुलिस बाजार में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन


रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम खकसीस निवासी रमेश कुमार पाराशर मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक में खेती के काम के लिए रुपये निकालने आए थे। दोपहर में स्टेट बैंक से रुपये निकालकर उन्होंने बाइक की डिकी में रख लिए। इसके बाद वह बाइक लेकर बाजार आ गए। बाइक बाजार में खड़ी कर वह सामान की खरीदारी करने लगे। किसी ने उनकी बाइक की डिकी खोलकर उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए। सामान खरीदने के बाद जब वह आए तो बाइक की खुली डिकी देखी। चौकी पुलिस बाजार में सीसीटीवी फुटेज खंगालकर डिकी से रुपये चोरी करने वालों को तलाशने का प्रयास कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed