फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   On the second day, the campaign started in JCB, Bajaria

दूसरे दिन भी गरजी जेसीबी, बजरिया में चला अभियान

Sun, 03 Jan 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
On the second day, the campaign started in JCB, Bajaria
बजरिया। अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : ORAI
उरई। शहर की मुख्य मार्गों समेत गलियों में पसरे अतिक्रमण पर रविवार को दूसरे दिन भी नगर पालिका का अभियान जारी रहा। लगातार मिल रही अतिक्रमण की शिकायत पर अब नगर पालिका प्रशासन सख्ती पर आमादा है। वह न केवल अतिक्रमण हटा रहा है, बल्कि अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूल रहा है। अभियान लेकर शहर में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

शनिवार से शुरू हुआ अतिक्रमण अभियान रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दलगंजन चौराहे से शुरु हुआ अभियान बजरिया होकर माहिल तालाब तक चला। अभियान के दौरान अतिक्रमण विरोधी दस्ते से दुकानदारों से कई जगह बहस भी हुई लेकिन सख्ती पर आमादा प्रशासन ने किसी की नहीं सुनी। प्रशासन का मानना है कि अतिक्रमण विरोधी अभियान से जगह नालियों से ऊपर से अतिक्रमण हटेगा, तभी यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त होगी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान सड़क किनारे अस्थायी कब्जा करने वालों को हटवाया गया। टीन टप्पर भी गिरवाए गए। कई जगह जेसीबी से सड़क पर बनाए गए चबूतरे को तोड़ा गया। अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सिटी संतोष कुमार व पालिका सफाई और राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार के साथ चल रहे पुलिस फोर्स को देेख लोग विरोध नहीं कर पाए। कुछ दुकानदारों ने विरोध तो किया लेकिन अधिकारियों की सख्ती पर शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका के राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा। राठ रोड, कालपी रोड, जेल रोड, जिला परिषद समेत सभी जगह अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जो भी कब्जा करता पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि एक दर्जन अतिक्रमणकारियों से बीस हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया है।

बजरिया स्थित चूड़ी वाली गली अतिक्रमण के कारण बहुत संकरी हो गई है। जैसे ही अतिक्रमण हटाओ टीम अतिक्रमण हटाने लगी तो कुछ दुकानदारों ने अपने कब्जे हटाना शुरू कर दिया। उन्होंने टीम को आश्वस्त किया कि वे खुद अतिक्रमण हटा लेंगे। इसके बाद टीम आगे बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed