{"_id":"6588850eb364251aa808b137","slug":"on-the-last-day-five-kilos-of-polythene-was-seized-and-rs-11500-recovered-orai-news-c-224-1-ori1001-8750-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आखिरी दिन पांच किलो पॉलीथिन जब्त कर 11,500 रुपए वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आखिरी दिन पांच किलो पॉलीथिन जब्त कर 11,500 रुपए वसूले
Mon, 25 Dec 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
कोंच। कोंच नगर पालिका व नगर पंचायत नदीगांव प्रशासन के चलाए जा रहे तीन दिवसीय अभियान के आखिरी दिन रविवार को 5 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ी और संबंधित दुकानदारों को नोटिस थमाकर उनसे साढ़े 11 हजार रुपए जुर्माना वसूला।
कोंच नगर में सेनेटरी इंस्पेक्टर हरीशंकर निरंजन ने पालिका कर्मी संजय, अनिल, अमित, शिवम, राजा, पवन आदि के साथ मुख्य बाजार व नगर के विभिन्न इलाकों में छोटी बड़ी दुकानों सहित सब्जी की दुकानों और हथठेलों पर पॉलीथिन पकड़ी। तमाम दुकानदारों से पांच किलो पॉलीथिन पकड़कर साढ़े ग्यारह हजार रुपए जुर्माना वसूला। उधर,नदीगांव कस्बे में ईओ पवन किशोर मौर्य ने नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ दुकानों की चेकिंग कर प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करते हुए जुर्माना वसूला।(संवाद)
पॉलीथिन जब्त कर वसूला चार हजार जुर्माना
कालपी। प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रविवार को पालिका नगर पालिका के सफाई निरीक्षक सुनील कुमार राजपूत ने कर्मचारियों के साथ नगर के मुख्य बाजार खोया मंडी, टरननगंज, जुलहटी, फुल पावर चौराहा आदि जगहों पर अभियान चलाया। जिसमें दो दुकानों से पॉलीथिन जब्त कर चार हजार का जुर्माना वसूली। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान जारी रहेगा। कोई अगर प्रयोग करते हुए पाया जाता है। तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)