फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Old man injured in Bolero collision dies during treatment

Jalaun News: बोलेरो की टक्कर से घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

Sat, 14 Jan 2023 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Old man injured in Bolero collision dies during treatment
कुठौंद। रिक्शे में पॉपकॉर्न बेचकर गुजर-बसर करने वाले वृद्ध को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। यहां से उसे डॉक्टर ने झांसी रेफर कर दिया। झांसी में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर रिश्तेदार व परिजन झांसी पहुंचे।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के धमरेही गांव निवासी कांशीराम (62) अकेला रहकर रिक्शे पर पॉपकॉर्न बेचता था। गुरुवार की रात वह बिक्री के बाद गांव लौट रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसके रिक्शे में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित बोलेरो पलट गई। चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल वृद्ध को अस्पताल भेजकर पलटी पड़ी बोलेरो को सीधा कराया। ग्रामीणों ने बताया कि कांशीराम काफी समय से अकेले रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed