फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Old man drowned while crossing river, search continues

नदी पार करते समय वृद्ध डूबा, पुलिस तलाश में जुटी

Mon, 23 Mar 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Old man drowned while crossing river, search continues
कोंच। गायों के लेकर नदीपार कर रहा वृद्ध पानी के तेज बहाव में बह गया। जिसका अभी तक वृद्ध का पता नहीं चला। लोगों ने नदी में वृद्ध को खोजने का काफी प्रयास किया। जब उसका कहीं पता नहीं चला तो इसकी सूचना पुलिस को। मौके पर पहुंची पुलिस ने तैराकों की मदद से वृद्ध की तलाश कराई, लेकिन 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी वृद्ध का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

नदीगांव थाना क्षेत्र के मऊ निवासी 75 वर्षीय सोबरनसिंह यादव रविवार शाम अपनी लगभग एक दर्जन गायों को लेकर पहूज नदी को पार कर रहा था तभी नदी में पानी के तेज बहाव के चलते बह गया। उसे पानी में डूबता देख आसपास के लोगों ने नदी में कूदकर उसकी तलाश की और पुलिस को सूचना दी। एसओ नदीगांव विनय कुमार दिवाकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से खोजबीन कराई। चौबीस घंटे से ज्यादा का समय गुजर जाने के बाद भी उसका पता नहीं लगाया जा सका है जिसके चलते स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च आपरेशन लगातार जारी है। वहीं परिजन भी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed