फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Old man dies of cold, dead body found after seven days

Jalaun News: सर्दी से वृद्ध की मौत, सात दिन बाद मिला शव

Sun, 28 Jan 2024 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 28 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Old man dies of cold, dead body found after seven days
जालौन। सर्दी से एक वृद्ध की मौत हो गई। उसका शव एक खेत पर पड़ा मिला। वह करीब एक सप्ताह से लापता था। पुलिस मौत का कारण ठंड मान रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पमां गांव निवासी मकरंद परिहार (55) 21 जनवरी को घर से कहीं चले गए थे। पत्नी मीरा, पुत्र गोल्डी, कपिल व वासुदेव ने उनकी दो तीन दिनों तक तलाश की। कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुत्र कपिल ने 24 जनवरी को उनके लापता होने की सूचना कोतवाली में दी। शुक्रवार की शाम उनका शव रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम क्योलारी के पास खेत पर पड़ा मिला। सीओ रामसिंह ने बताया कि शव को देख मृत्यु का कारण प्रथम दृष्टया ठंड लग रहा था। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

------------

शीत लहर और गलन से राहत नहीं, बढ़ेगी सर्दी
उरई। सुबह और शाम को कोहरा रहा, जबकि दोपहर में धूप निकलने से कुछ राहत अवश्य मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं। इससे दोपहर में भी धूप निकलना मुश्किल रहा है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी कुलदीप कुमार ने बताया कि अब मौसम में ज्यादातर धूप निकलने के आसार थे। लेकिन अगले सात दिनों में ऐसा एक दिन छोड़कर ही होगा। मौसम की जो रिपोर्ट है, उसके अनुसार रविवार को धूप नहीं निकलेगी। सोमवार को धूप निकलेगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह करीब एक सप्ताह तक मौसम रह सकता है। उसके बाद धूप में गर्मी बढ़ेगी। संभावना है कि दोपहर में करीब पांच से छह घंटे धूप लगातार रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

मटर फसल के किसानों की चिंता होगी दूर
-लगातार पाला गिरने से मटर को हो रहे नुकसान पर अब रोक लग सकती है। जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि अब मौसम बदल रहा है। लगातार पाला गिरने से मटर को नुकसान हो रहा था। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने बताया कि रात और सुबह गिरने वाला पाला से जो असर मटर को पड़ेगा, दिन में निकलने वाली धूप से वह असर व खतरे की समस्या दूर हो जाएगी। मटर को नुकसान नहीं होगा और जो खेत भी दिन में ही सूख जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed