{"_id":"5ebc36618ebc3e903f6c3276","slug":"old-man-dies-in-accident-sathy-bhatka-coming-from-maharashtra-orai-news-knp560006612","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में वृद्ध की मौत, साथी भटका, महाराष्ट्र से आ रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में वृद्ध की मौत, साथी भटका, महाराष्ट्र से आ रहा था
विज्ञापन
एट (जालौन)। महाराष्ट्र से डीसीएम से सुल्तानपुर जा रहे कामगार को रोड पार करते समय अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। डीसीएम चालक शव और उसके साथी को छोड़कर वहां से चला गया। साथी घंटों इधर-उधर भटकता रहा। काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी विनोद पांडे ने बताया कि साथी बिना पोस्टमार्टम के ही शव को घर ले जाना चाहता था। इसी के चलते देर हुई।
घटना बुधवार की सुबह तकरीबन 5 बजे एनटीपीसी प्लांट के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुई। काम न मिलने से परेशान कामगार मजदूर घरों को जा रहे हैं। ऐसे ही कुछ मजदूरों की टोली मुंबई से सुल्तानपुर के लिए डीसीएम में भरकर जा जा रही थी। पेट्रोल पंप के पास गाड़ी रुकी तो सुल्तानपुर निवासी श्रमिक अली महमूद (70) शौचालय के लिए हाईवे के किनारे चला गया। वापसी में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया।
साथियों ने उसकी मौत की जानकारी पुलिस को दी पर पांच घंटे तक कोई नहीं पहुंचा। हाईवे पर क्षत-विक्षत शव पड़ा था। साथी तौफीक ने बताया कि कोई भी मदद को नहीं आया। इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल तलाशने में देर हो गई। एसपी सतीश कुमार बोले, पांच घंटे शव पड़े होने की सूचना गलत है। सुबह तड़के का समय होने से थोड़ी देर हो गई।