फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Officials reached the fertilizer shops, warned of action in case of any irregularities

Jalaun News: खाद की दुकानों पर पहुंचे अधिकारी, गड़बड़ी करने पर कार्रवाई की चेतावनी

Fri, 22 Aug 2025 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Officials reached the fertilizer shops, warned of action in case of any irregularities
उरई। उप कृषि निदेशक एसके उत्तम व जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने गुरुवार को जिले की विभिन्न सहकारी समितियों और निजी उर्वरक विक्रय केंद्रों पर आकस्मिक निरीक्षण किया। साथ ही किसानों से अपील की कि शिकायत या समस्या होने पर मोबाइल नंबर 9648997791 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने सहकारी समिति कुकरगांव, पहाड़पुरा, शहजादपुरा सहित प्रवीण ट्रेडर्स, पंकज ट्रेडर्स, रामश्री ट्रेडिंग कंपनी, शंकर खाद भंडार, भोला ट्रेडर्स और मंसूरी खाद भंडार जालौन पर उपलब्ध उर्वरक स्टाक का पीओएस मशीन में प्रदर्शित स्टॉक से मिलान किया गया। जांच में पाया गया कि सभी केंद्रों पर उर्वरक का वितरण शत-प्रतिशत पीओएस मशीन से ही किया जा रहा है। अधिकारियों ने विक्रेताओं को कड़े निर्देश दिए कि उर्वरकों की बिक्री केवल निर्धारित मूल्य पर ही की जाए तथा किसानों को किसी भी प्रकार से अन्य उत्पाद खरीदने के लिए बाध्य न किया जाए। वर्तमान समय में जनपद में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में 10,026 मैट्रिक टन यूरिया, 8,335 मैट्रिक टन डीएपी, 2,623 मैट्रिक टन एनपीके व 801 मैट्रिक टन एसएसपी उपलब्ध है।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वह अपनी वर्तमान फसलों के लिए अनुशंसित मात्रा के अनुसार ही उर्वरक खरीदें तथा रबी फसलों की बुवाई के लिए अभी से भंडारण न करें। यदि किसी विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक बेचा जाता है या अन्य उत्पाद खरीदने के लिए दबाव बनाया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल दूरभाष नंबर 9648997791 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed