फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Officers saw the land marked for industrial corridor

Jalaun News: अफसरों ने देखी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए चिह्नित जमीन

Sat, 04 Nov 2023 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Officers saw the land marked for industrial corridor
मुहम्मदाबाद। कस्बा डकोर में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर गलियारा बनाया जाना है। इसके लिए शासन ने किसानों की जमीन भी चिह्नित की है। शुक्रवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ लखनऊ की टीम ने डकोर के आसपास पड़ने वाली जमीन का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रदेश के ड्रीम प्रोजेक्ट बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास युवाओं को रोजगार के लिए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाया जाना है। इसके लिए उरई तहसील के डकोर, कुसमिलिया और टिमरों में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए 100 हेक्टेयर जमीन शासन ने चिह्नित की थी।
विज्ञापन

यूपीडा के वरिष्ठ भूअर्जन अधिकारी सियाराम मौर्य, महाप्रबंधक विद्युत अंशुमान, केपीएमजी परामर्श इंदल भट्टाचार्य एवं एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव ने इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए चिह्नित किसानों की जमीन का जायजा लेकर चर्चा की। टीम बिजली सप्लाई, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, नेशनल हाईवे से दूरी तक कई बिंदुओं पर चर्चा की। तहसीलदार कुमार भूपेंद्र सिंह, लेखपाल पुष्पेंद्र शर्मा, राजकुमार श्रीवास्तव, रौनक शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed