{"_id":"5dacadad8ebc3e01431c217c","slug":"officers-ripped-off-seeing-dirt-in-the-cowshed-orai-news-knp5210167190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने गोशाला में गंदगी देख फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने गोशाला में गंदगी देख फटकारा
विज्ञापन
कान्हा गौशाला में ईओ चारा काटने वाली मशीन देखते
- फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। कस्बा स्थित कान्हा गोशाला का देर शाम उपजिलाधिकारी कौशल कुमार व सीओ संजय कुमार ने निरीक्षण किया और गंदगी देखकर जिम्मेदारों को फटकार लगाकर सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मवेशियों की टैंगिंग कर रहे पशुपालन विभाग के कर्मियों को भी जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में अधिकारियों ने सबसे पहले मवेशियों के रखरखाव व साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। गोशाला में गंदगी का अंबार मिलने पर जिम्मेंदारों को फटकार लगाकर सफाई के निर्देश दिए। वहीं हौदियों में जानवरों के पीने के लिए भरे पानी को रोज बदलने के निर्देश दिए। स्टोर रूम में रखे भूसा बरसीम सहित हरे चारे को मिलाकर देने के लिए कहा।
उन्होंने मवेशियों की टैंगिंग कर रहे पशुपालन विभाग के कर्मियों को भी जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सड़कों से अन्ना मवेशियों को हटाने के लिए दो टीमें गठित की गई हैं, जो सड़कों चौराहों में विचरण कर रहे मवेशियों को पकड़ कर गौशाला लाएगी। रबी की फ सल से पूर्व नगर में अन्ना समस्या को पूर्णता खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
एसडीएम ने कस्बे के अन्ना छोड़ने वाले पशुपालकों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर ईओ ने बताया कि कस्बे में पशुपालकों को चिह्नित कर उनके पास नोटिस भिजवाए जा रहे है। अभी तक आधा सैकड़ा से अधिक अन्ना मवेशियों को पकड़ कर गौशाला में बंद कराया है। इस मौके पर राधा बल्लभ चतुर्वेदी डॉक्टर विपिन सचान सहित नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे ।