{"_id":"5f78b8df8ebc3eefa7772c52","slug":"oechee-lain-mein-jhaankar-phansa-chaalak-kee-soojhaboojh-se-haadasa-bacha-orai-news-knp5863372130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएचई लाइन में झांकर फंसा, चालक की सूझबूझ से हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएचई लाइन में झांकर फंसा, चालक की सूझबूझ से हादसा बचा
विज्ञापन
एट स्टेशन के पास ओएचई में फंसा झांकर।
- फोटो : ORAI
उरई(जालौन)। ओएचई लाइन में झांकर फंसने से हादसे की नौबत बन गई। चालक की सूझबूझ से हादसा बचा। सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर झांकर हटाया।
शनिवार दोपहर 2:45 बजे पनवेल एक्सप्रेस झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर एट रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे क्रासिंग नंबर 170 के पास से गुजर रही थी। ट्रेन चालक आरके सिंह ने ओएचई लाइन में झांकर फंसा देखकर ट्रेन का पेंटो नीचे किया। इसके बाद ट्रेन को निकाला गया। उन्होंने इसकी सूचना कंट्रोल रूम के साथ एट स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर डीके व्यास को दी। ओएचई में झांकर फंसा होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर ने गेटमैन मनोज कुमार से झांकर के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पीडब्लूआई नारायण कुमार मौके पर पहुंचे। उरई से पहुंची टीआरडी विभाग की टीम ने करीब चार बजे ओएचई में फंसे झांकर को हटाया। टीआरडी विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रामआसरे ने बताया कि मामले की सूचना मंडलीय अधिकारियों को भेज दी गई है। सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर रामअवतार पहुंच गए। उन्होंने गेटमैन, स्टेशन मास्टर और पीडब्लूआई के बयान लिए। उन्होंने अपनी रिपोर्ट कमांडेंट को भेज दी है।
झांकर ओएचई पर कैसे पहुंचा, जांच शुरू
ओएचई में झांकर फंसने की रेलवे प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक झांकर एक ही लाइन में फंसा था। इसकी वजह से लाइन ट्रिप नहीं हुई। चालक ने भी सावधानी बरती। इससे हादसा नहीं हुआ। एसएसई टीआरडी का कहना है कि उन्होंने घटनाक्रम के बारे में अधिकारियों को अवगत करा दिया है।