फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ocb ded

ओसीबी फुंकी, 48 गांवों की बिजली गुल

Mon, 05 Jun 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Mon, 05 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
ocb ded
रामपुरा विद्युत उपकेंद्र की फुंकी ओसीबी। - फोटो : अमर उजाला

विद्युत उपकेंद्र की ओसीबी फुंकने से बीहड़ में बसे रामपुरा क्षेत्र के  48 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। 12 घंटे बाद भी ओसीबी न बदले जाने से ग्रामों में पीने के पानी की किल्लत बढ़ गई है। वहीं, भीषण गर्मी में बत्ती न आने की वजह से कूलर, पंखे शोपीस बने रहे। बिजली की कमी के चलते सबसे ज्यादा बच्चों का गर्मी से बुरा हाल रहा। ग्रामीणों का कहना है कि जानकारी के बाद भी विभागीय अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं।

विज्ञापन


रविवार रात 9.30 बजे कस्बा रामपुरा स्थित 133केवीए विद्युत उपकेेंद्र में लगी ओसीबी तेज धमाके के साथ फुंक गई थी। गनीमत यह रही कि उस वक्त वहां पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। ओसीबी फुंकने से कस्बा व रामपुरा क्षेत्र के ऊमरी व जगम्मनपुर फीडर से जुडे़ गांव टीहर, जगम्मनपुर, ऊमरी, खैरई, जाजेपुरा, हिम्मतपुरा, गुपलापुर, चंदावली, मजीठ समेत 48 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


अचानक बत्ती जाने की वजह से भीषण गर्मी में लोगोें का हाल बेहाल रहा। ग्रामीण रामभरोसे, गुलाब सिंह, पन्नालाल, मटोले आदि का कहना है कि एक बार पहले भी ओसीबी फुंक गई है। आरोप है कि फुंकी ओसीबी की रिपयेरिंग कराकर उन्हें लगा दिया जाता है, इस वजह से आए दिन यह समस्या आती है। एसडीओ सत्येंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि कर्मचारियों की तीन सदस्यीय टीम को लगाया गया है। ओसीबी बदले जाने का काम जारी है। सोमवार देर रात तक बिजली व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed