फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nyamatpur defeated Pratappura in volleyball competition

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में न्यामतपुर ने प्रतापपुरा को हराया

Sat, 03 Oct 2020 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Nyamatpur defeated Pratappura in volleyball competition
वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्घाटन करते एडीएम व डीआईओएस - फोटो : ORAI
जालौन। जिले में वॉलीबॉल को बढ़ावा देने के लिए एडीएम ने न्यामतपुर में खेल के मैदान का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद मैदान पर मैत्री मैच खेला गया। न्यामतपुर ने प्रतापपुरा को 2-1 से पराजित किया।
विज्ञापन

जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव राजेश सिंह ने बताया कि जिले में वॉलीबॉल के कई अच्छे खिलाड़ी हैं। सुविधाएं मिलें तो वे नेशनल लेवल तक खेल सकते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से खेल का मैदान उपलब्ध कराने की मांग की थी। इस पर जिला प्रशासन ने न्यामतपुर गांव में गाटा संख्या 322 पर खेल का मैदान उपलब्ध कराया है। खेल के मैदान का लोकार्पण एडीएम प्रमिल कुमार सिंह ने किया। लोकार्पण के उपरांत मैदान पर एक मैत्री मैच न्यामतपुर व प्रतापपुरा के बीच खेला गया। न्यामतपुर ने प्रतापपुरा को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-1 से पराजित किया। डीआईओएस भगवत पटेल ने कहा कि शीघ्र ही एक जूनियर व सीनियर टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाएगा। इस मौके पर जिला वॉलीबॉल संघ अध्यक्ष बच्चू महाराज, सचिव राजेश सिंह चंदेल, ग्राम प्रधान बुद्ध सिंह यादव, प्रधानाचार्य राजेश सिंह, बलराम सिंह सेंगर, धर्मेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, ओंकारेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed