फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   NSA action against former accountant accused of sexual harassment

यौन उत्पीड़न के आरोपी पूर्व लेखपाल पर एनएसए की कार्रवाई

Thu, 18 Mar 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
NSA action against former accountant accused of sexual harassment
पूर्व लेखपाल राम बिहारी राठौर - फोटो : ORAI
कोंच (जालौन)। नाबालिगों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी पूर्व लेखपाल रामबिहारी राठौैर के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की गई है। विवेचक ने इसके लिखापढ़ी की थी। इस पर डीएम ने भी संस्तुति कर दी है। रामबिहारी फिलहाल सलाखों के पीछे है।
विज्ञापन

बता दें कि करीब दो माह पूर्व रामबिहारी के खिलाफ दो किशोरों ने यौन शोषण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने भगतसिंह नगर निवासी पूर्व लेखपाल को गिरफ्तार भी कर लिया था। बाद में घर की तलाशी में उसके घर से अश्लील सामग्री भी बरामद की थी।
विज्ञापन

सीओ राहुल पांडे ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करने के बाद एनएसए की करवाई की है ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। मामले की विवेचना कर रहे इंसपेक्टर क्राइम उदयभान गौतम ने बताया है कि सप्ताह भर पहले 10 मार्च को रामबिहारी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई के लिए डीएम के पास फाइल भेजी गई थी, उस पर उन्होंने संस्तुति कर दी है। इसके बाद जेल में रामबिहारी को भी विवेचनाधिकारी ने इसकी कापी रिसीव करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed