फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Now pregnant women will not have to climb stairs, checkup will be done on ground floor

Jalaun News: अब गर्भवतियों को नहीं चढ़नीं होंगी सीढ़ियां, भूतल पर होगी जांच

Sat, 05 Apr 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 05 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Now pregnant women will not have to climb stairs, checkup will be done on ground floor
उरई। महिला अस्पताल में अब गर्भवतियों को पैथोलॉजी में जांच के लिए जाने पर सीढि़यां नहीं चढ़नी पड़ेंगी। डीएम के निर्देश के बाद महिलाओं के लिए ब्लड और यूरिन कलेक्शन सेंटर भूतल पर ही बना दिया गया है। इसमें शुक्रवार से काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बता दें कि पहली अप्रैल को जब डीएम राजेश कुमार पांडेय ने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया तो महिलाओं को सीढि़यां चढ़कर पैथोलॉजी में जाने में हो रही परेशानी को संज्ञान में लिया था। उन्होंने सीएमएस को तत्काल पैथोलॉजी जांच सेंटर भूतल पर स्थापित करने का निर्देश दिया था। इस मामले को अमर उजाला ने छह मार्च के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को भूतल पर कक्ष संख्या 20 में पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर शुरू कर दिया गया। अब महिलाओं को सीढि़यां चढ़कर जांच कराने नहीं जाना पड़ेगा। शुक्रवार को जांच कराने के लिए काफी भीड़ रही। लाइन में लगी एक किशोरी गश खाकर गिर गई। किशोरी को तत्काल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक सीएमएस डॉ. एनआर वर्मा ने बताया कि सीढि़यां चढ़कर जांच कराने जाने पर महिलाओं को दिक्कत होती थी। अस्पताल में जगह की समस्या है। फिलहाल महिलाओं के ब्लड और यूरिन के कलेक्शन के लिए कक्ष संख्या 20 में सेंटर बनाकर स्टाफ की तैनाती की है। जांचें पैथोलॉजी में ही होंगी। इससे महिलाओं को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed