फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   November me CM yogi kar sakte hain Kalpi pul ka Udghaatan

नवंबर माह में सीएम कर सकते है कालपी पुल का उद़घाटन: नरेन्द्र सिंह

Wed, 07 Oct 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
November me CM yogi kar sakte hain Kalpi pul ka Udghaatan
कालपी। अगले महीने सीएम योगी आदित्यनाथ कालपी हाईवे के निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का उद्घाटन कर सकते हैं। नगर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। यह जानकारी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने दी है। बताया कि क्षेत्र के विकास व अन्य जन समस्याओं पर मंगलवार को सीएम आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। कालपी पुल सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कालपी में लगने वाले जाम को लेकर सीएम काफी गंभीर हैं। मुलाकात के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनसे निर्माणाधीन ओवर ब्रिज की जानकारी ली। शीघ्र उद्घाटन के लिए नगर में आने का वादा किया है। उन्होंने यहां के पर्यटन को भी बढ़ावा देने की बात कही। विधायक ने बताया कि वन भूमि की समस्या का निस्तारण होते ही कालपी के वनखंडी देवी से काशीखेरा संपर्क मार्ग, रैला संपर्क मार्ग, लोधीपुर जमरेही संपर्क मार्ग, सूर्य मंदिर मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। इससे हजारों लोगों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed