फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Notices sent to 55 guest houses

Jalaun News: 55 गेस्ट हाउसों को भेजे गए नोटिस

Wed, 10 Jul 2024 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 10 Jul 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Notices sent to 55 guest houses
उरई। गेस्ट हाउस संचालकों को अब पानी की कीमत अदा करनी होगी। जल संस्थान की नई सूची के आधार पर 55 गेस्ट हाउस अब पानी का मोल चुकाएंगे। कई साल की मांग के बाद नगर पालिका ने जलसंस्थान को गेस्ट हाउसों की सूची दी। जिसके आधार पर जल संस्थान ने गेस्ट हाउस संचालको को नोटिस भेजने के साथ ही दो साल का बिल भेज दिया है।
विज्ञापन


शहर में करीब 80 गेस्ट हाउस संचालित हैं। जो नगर पालिका को साफ-सफाई का कर और बिजली विभाग को बिजली का बिल भरते हैं। लेकिन जल संस्थान का पानी लेकर शुल्क अदा नही करते थे। जल संस्थान को कर लेने के लिए नगर पालिका से सूची लेनी थी। क्योंकि जिन भवनों से नगर पालिका कर वसूलती है। उसी आधार पर जल संस्थान जलकर की वसूली करता है। नगर पालिका कई सालों से सूची नहीं दे पा रही थी। जल संस्थान के नोटिस के बाद इस वित्तीय वर्ष में नगर पालिका ने 55 गेस्ट हाउस की सूची जल संस्थान को दी है। सूची आने के बाद जल संस्थान ने गेस्ट हाउस संचालको को नोटिस देने के साथ ही दो साल के जलकर का बिल भेज दिया हैं।
विज्ञापन

..................
जल संस्थान के राजस्व में होगी वृद्धि
अधिकारियों का दावा है कि गेस्ट हाउस से कर वसूली के बाद जल संस्थान के राजस्व में काफी वृद्धि होगी। हर साल करीब तीन लाख रुपये इन गेस्ट हाउस से आने लगेंगे। नगर पालिका संपत्ति का 10 प्रतिशत कर लेती। वहीं नगर पालिका से ढाई गुना अधिक कर जल संस्थान लेता है। अब करीब साढ़े 12 प्रतिशत कर जलसंस्थान इन गेस्ट हाउसों से वसूलेगा।.
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
मेडिकल कॉलेज को भेजा जा चुका है बिल, अस्पताल भी सूची में

कई सालों बाद जल संस्थान ने मेडिकल कॉलेज पर जलकर लगाया था। पिछले वित्तीय वर्ष में नोटिस के बाद मेडिकल कॉलेज पर 1.20 करोड़ रुपये कर निर्धारित किया गया था। जिसको अभी तक मेडिकल कॉलेज ने जमा नहीं किया गया है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द कर जमा हो सकता है। मेडिकल कॉलेज ने शासन को बिल भेजा है। वहीं से बजट आने के बाद जलसंस्थान को जलकर मिलेगा। वहीं नगर पालिका ने अस्पताल का भी कर बढ़ाया है।

...............

वर्जन-

नगर पालिका से जो सूची मिली थी। उसी के आधार पर 55 गेस्ट हाउसों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। नोटिस के साथ दो साल के बिल भी भेजे गए हैं। जवाब आने के बाद वसूली की जाएगी।
- श्याम बहादुर, जेई,जलसंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed