फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Notice issued for attachment in the murder of innocent

मासूम की हत्या में आरोपी मां पर कुर्की का नोटिस जारी

Sat, 30 Nov 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Notice issued for attachment in the murder of innocent
उरई। मासूम बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी मां के खिलाफ कुर्की का नोटिस जारी किया गया है। कोतवाल शिवगोपाल ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद से ही महिला फरार चल रही है। पुलिस ने कुर्की नोटिस आरोपी महिला के मकान पर चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि करीब डेढ़ साल पूर्व रामनगर उरई निवासी उमेश दीक्षित की आठ साल बेटी सलोनी घर से स्कूल के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। अगले दिन सुबह बच्ची का शव हाईवे पर झाड़ियों में मिला था। काफी दिन चली जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर सलोनी की मां व उसके कुछ साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

घटना के करीब 6 माह बाद पुलिस ने महिला के एक पड़ोसी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया था लेकिन महिला तभी से फरार चल रही थी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने हत्या के मामले में वांछित चल रही महिला के कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की का नोटिस (82 की कार्रवाई) जारी कर दिया है। न्यायालय के आदेश पर कोतवाल शिवगोपाल सिंह ने आरोपी के मकान पर आदेश की एक प्रति चस्पा की और वहीं सार्वजनिक स्थान पर एक प्रति चस्पा कर डुग्गी भी पिटवाई है। बता दें कि मामले में वादी सलोनी के पिता उमेश दीक्षित है और मां का भी पता लिखा पढ़ी में वही है जो कि वादी का है, जिस कारण पुलिस को नोटिस वादी के मकान पर ही चस्पा करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed