फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nodal officers angry at non-observance of social distance in CHC

सीएचसी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने पर बिफरे नोडल

Fri, 17 Jul 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Nodal officers angry at non-observance of social distance in CHC
नोडल अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सीएचसी का निरीक्षण करते - फोटो : ORAI
कालपी। गुरुवार को नोडल अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने सीएचसी कालपी वपीएचसी, महेबा का निरीक्षण किया और सीएचसी कालपी में सामाजिक दूरी का पालन न होते देख भड़क कर अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालपी के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा डॉक्टर एवं स्टाफ के बारे में जानकारी ली गई। जिस पर डा. सुंदर सिंह ने उन्हें बताया कि नौ डॉक्टरों की जगह यहां सिर्फ चार डॉक्टरों की तैनाती है, जिसमें एक डॉक्टर अस्वस्थ होने के कारण मेडिकल लीव पर हैं। नोडल अधिकारी द्वारा अस्पताल के समस्त वार्डो का निरीक्षण किया गया और मरीजों के बारे में जानकारी की तो बताया गया कि ओपीडी में 102 मरीज देखे जा चुके हैं। लेकिन वहां पर सामाजिक दूरी के नियम का पालन न होने पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए अधीक्षक को निर्देश दिए कि सामाजिक दूरी के नियम का शत प्रतिशत पालन किया जाए। फिर उन्होंने नोडल अधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेबा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

फिर उन्होंने डॉक्टर एवं स्टाफ के बारे में जानकारी की तो उन्हें बताया गया कि चार माह पहले डा. दुर्गेशपति त्रिपाठी की संविदा पर नियुक्ति की गई थी पर वो कभी आते नही हैं। इमरजेंसी की कोई भी सुविधा नही हैं। नोडल अधिकारी द्वारा मरीजों के बारे में जानकारी की तो बताया गया कि पांच मरीज देखे जा चुके हैं। नोडल अधिकारी को यह भी बताया गया कि डॉक्टर स्टाफ के लिए बनाए गए आवासों में ग्रामीणों ने भूसा भर दिया है तथा अस्पताल की चहारदीवारी तोड़कर गेट भी ले गए। जिसपर नोडल अफसर ने कार्रवाई के निर्दश दिए। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार राजेेेश पाल, लाइजिंग अफसर पंकज कुमार सहित अस्पताल के समस्त डॉक्टर एव कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed