{"_id":"605398868ebc3ed8312d390c","slug":"nodal-officer-reviewed-and-tested-the-status-of-development-orai-news-knp6184750150","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने समीक्षा कर परखी विकास की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने समीक्षा कर परखी विकास की स्थिति
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में बैठक लेते नोडल अधिकारी धीरज साहू व डीएम प्रियंका निरंजन
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन 19 से 24 मार्च तक विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। परिवहन आयुक्त व जिले के नोडल अधिकारी धीरज शाहू ने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास भवन सभागार में कोविड-19, संचारी रोग नियंत्रण, स्वच्छता अभियान, पेयजल व कानून व्यवस्था के साथ विकास कार्यो से संबंधित निर्धारित 37 बिन्दुओं व सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जिला प्रशासन द्रारा कराए जाने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की।
उन्होंने सर्वप्रथम प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम को बेहतर ढंग से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना, ऋ ण, गोल्डन कार्ड, दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल उपकरण की समीक्षा की। कहा कि 20 मार्च को सभी विधान सभा क्षेत्रों में जनसभाओं का आयोजन होगा। इसमें पर्यटन व अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया जाएगा। बैठक के बाद देर शाम उन्होंने उरई तहसील के ग्राम राहिया में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।
उधर, नोडल अधिकारी धीरज शाहू ने न सिर्फ अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की बल्कि एआरटीओ कार्यालय व कोंच बस स्टैंड में निर्माणाधीन रोडबस स्टैंड का निरीक्षण किया। आरटीओ कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने एआरटीओ सोमलता से पत्रावलियों व ऑनलाइन आवेदन को लेकर कई सवाल जवाब किए। वहंी बस स्टैंड के निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उधर, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि कार्यक्रम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया कि 19 को सभी विभाग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का स्टाल लगाएंगे। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वहीं 20 मार्च को सभी विधान सभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री पर्यटन से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को नोडल बनाया गया है। 21 को ग्रामीण क्षेत्रों में मिशन किसान कल्याण का आयोजन किया जाएगा। इसमें किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। नोडल अफसर कृषि उप निर्देश को नामित किया गया है।
शहरी क्षेत्रों में मिशन व्यापारी कल्याण आयोजित किया जाएगा, जिसमें व्यापारियों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके लिए अधिशासी अभियंता को नगर पालिका को जिम्मेदारी दी गई है। 22 को मिशन शक्ति के कार्यक्रम होंगे और 23 को युवा रोजगार से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अंतिम दिन 24 को गोशालाओं व गोवंशों से जुड़ी योजनाओं पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।