फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nodal officer conducted investigation by carving the road

नोडल अधिकारी ने सड़क खुदवाकर कराई जांच

Sat, 18 Jan 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer conducted investigation by carving the road
कुसमरा बावनी में किसान अधिकारियों का घेराव कर नहर चलाने की मांग करते - फोटो : ORAI
कदौरा। जिले में दो दिवसीय दौरे पर आए नोडल अधिकारी ने पहले दिन कदौरा ब्लाक का निरीक्षण किया और
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग द्वारा हाल में बनाई गई उदनपुर से कुसमरा बावनी तक की सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क खुदवाकर भी देखी। इसके बाद जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और शिकायतों को गंभीरता से लेकर जिलाधिकारी को निस्तारण के निर्देश दिए।
शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की हकीकत देखने के लिए जिले के नोडल अधिकारी परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने कदौरा ब्लाक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। सबसे पहले कुसमरा बावनी से डिमुहा का डेरा व जैसकपुर होते हुए हाल में ही बनाई गई 24 किलोमीटर सड़क की हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने मौके पर ही सड़क को खुदवा कर देखा। वहीं सड़क के किनारे लगे विद्युत पोल के झुकाव को देख कर नाराजगी जताकर जल्द ठीक कराने के निर्देश कार्यदाई संस्था को दिया। इसके बाद उन्होंने ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण कर पत्रावलियों का मिलान कराया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने गोशाला पहुंचकर गोशाला की स्थिति को परखा और ठीक से रखरखाव के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ग्राम उदनपुर में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बिजली न आने की शिकायत की, जिस पर अधिशाषी अधिकारी उमाशंकर राजपूत ने बताया कि सरसेला पावर हाउस में काम होने की वजह से आपूर्ति में परेशानी आ रही है। वहीं नहर विभाग के अधिकारियों के न होने पर नाराजगी जताई, जबकि ग्रामीणों ने गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में शिक्षकों के न आने एवं एमडीएम सही न मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों व आशा वर्कर ने नोडल अधिकारी को बताया कि सीएचसी परिसर में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी जननी सुरक्षा का पैसा खाते में डालने के नाम पर सुविधा शुल्क लेता है, जिस पर नोडल अधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया कि जांच कर कार्रवाई की जाए। शिकायतों को सुन नोडल अधिकारी ने जिलाधिकारी से कार्रवाई के लिए कहा। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉक्टर मन्नान अख्तर, सीडीओ प्रशांत श्रीवास्तव, सीएमओ अल्पना बरतरिया, बीडीओ अतिरंजन सिंह, एसडीओ अभिषेक सचान जेई प्रवीण द्विवेदी सचिव जगत नारायण सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद थे ।

ग्रामीणों ने नोडल के काफिले का किया घेराव
उरई। ब्लाक क्षेत्र में नोडल अधिकारी के आने की भनक लगते ही कुसमरा गांव के आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क व नहर न आने की समस्या को लेकर उनके काफिले का घेराव किया। ग्रामीणों की भीड़ देख प्रशासनिक अधिकारियों को हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में जिले के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत किया। हालांकि घेराव के दौरान नोडल अधिकारी गाड़ी में ही बैठे रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कई मुख्य मार्ग उखड़े पड़े है, कई शिकायतों के बाद भी उन पर ध्यान नहीं दिया गया। वहीं उन्होंने नहर विभाग के अधिकारियों पर भी मनमानी का आरोप लगाया, उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत कर चुके है, लेकिन उनके यहां टेल तक पानी नहीं पहुंचता, जिससे यहां के किसानों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ता है।

कुसमरा बावनी मार्ग की सड़क खुदवा कर देखते नोडल अधिकारी

कुसमरा बावनी मार्ग की सड़क खुदवा कर देखते नोडल अधिकारी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed