फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   No passengers leave the station without thermal screening

बिना थर्मल स्क्रीनिंग के कोई भी यात्री स्टेशन से नहीं निकलना चाहिए

Mon, 23 Mar 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
No passengers leave the station without thermal screening
डीएम मन्नान अख्तर व एसपी डा.सतीश कुमार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर को निर्देश देते हुए। - फोटो : ORAI
उरई। जनता कर्फ्यू के दौरान सिर्फ रेलवे स्टेशन ही एक ऐसी जगह थी, जहां कुछ चहलपहल दिखाई दे रही थी। बाहर से आने वाले सभी यात्रियों की स्टेशन पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की गई और उनका नाम पता और फोन नंबर नोट किया गया। इस बीच डीएम डा. मन्नान अख्तर भी एसपी डा. सतीश कुमार के साथ स्टेशन पर पहुंचे।
विज्ञापन

एसपी ने जीआरपी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि वह आरपीएफ एवं कोतवाली पुलिस के साथ समन्वय बनाकर बाहर से आने वाले हर मुसाफिर की जांच करें। स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी एक कर्मचारी की तैनाती की गई थी। जो आने वाले हर व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग कर रहा था। आरपीएफ कर्मी उसकी डिटेल लिख रहे थे। डीएम ने कहा कि हर आने वाले शख्स की सूची अपडेट रखें ताकि स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से संबंधित गांव में उसकी निगरानी की जा सके। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि स्टेशन के पास स्टेशन के सभी निकास द्वार बंद कर दिए जाए, सभी मुसाफिरों को एक ही द्वार से उनकी थर्मल जांच के बाद ही निकाला जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि जहां भी ट्रेनों के स्टापेज है, वहां यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed