फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   No helmet no petrol campaign ineffective

Jalaun News: नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान बेअसर

Tue, 28 Jan 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 28 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
No helmet no petrol campaign ineffective
पेट्रोल भरवाने के लिए दूसरे बाइक चालक को हेलमेट देता युवक। - फोटो : संवाद
उरई। नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान सिर्फ दो दिन में दम तोड़ता दिख रहा है। पेट्रोल डलवाने के लिए बाइक चालक आसानी से बिना हेलमेट के पेट्रोल डलवा रहे हैं। जबकि पंप संचालकों ने नुकसान से बचने के लिए स्वयं ही नियमों को धता बता दिया है। इसे लेकर शहर के अंदर पेट्रोल पंपों पर पड़ताल की गई तो कई जगह पर बिना हेलमेट के लिए पेट्रोल भरता दिखा, तो कई जगह पर कर्मी खुद हेलमेट देकर पेट्रोल भर रहे थे।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ला ने कहा कि जो नियम आए थे, उनका पालन करवाया जा रहा है। अगर कोई हेलमेट नहीं लगा रहा है तो पुलिस को उसका चालान करना चाहिए। विभाग चालान नहीं कर सकता है। एआरटीओ, प्रवर्तन राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि कई पेट्रोल पंप पर निरीक्षण किया गया है। सभी को हिदायत दी गई है अगर कोई भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल भरवाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप पर देखने को मिला जुगाड़
शहर के वी-मार्ट के सामने बने अमर नाथ एंड संस पेट्रोल पंप पर जुगाड़ व्यवस्था देखने को मिली। पेट्रोल भरवाने के लिए जो बाइक चालक हेलमेट नहीं लिए थे, उन्हें दूसरे का हेलमेट लेने की सलाह दी गई। कर्मचारियों के सामने ही बाइक चालकों ने हेलमेट लगाए तो उन्हें पेट्रोल दे दिया गया। वहीं, कर्मचारियों के पहचान वाले दोपहिया वाहन चालक आए तो उन्हें पेट्रोल पंप के अंदर से हेलमेट दिया गया। दिन भर यही होता रहा। संचालक राजीव गिरहोत्रा ने बताया कि धीरे-धीरे व्यवस्था में सुधार होगा। इमरजेंसी वालों को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। अगर कोई बीमार आ रहा है या किसी से हेलमेट लेकर आ रहा है तो उसको कैसे रोकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ने जाने का बहाना बनाकर किशोरों ने भरवाया पेट्रोल
शहर के साथी फिलिंग पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के किशोर स्कूटी में पेट्रोल डलवाते दिखे। वह स्कूल जा रहे थे, उन्होंने बहाना बनाकर पेट्रोल भरवा लिया। वहीं, कुछ लड़कियां भी पेट्रोल भरवाने के लिए बिना हेलमेट के पहुंची। उन्हें पेट्रोल मिल गया। जब एआरटीओ जांच करने पहुंचे तब पेट्रोल देना बंद कर दिया गया। वहीं संचालक अनुराग सिंह ने बताया कि कोचिंग होने से बच्चे पेट्रोल के लिए लड़ने लगते हैं। स्कूल लेट होने या पेपर में देरी होने का बहाना बनाते हैं। इस लिए उन्हें पेट्रोल दे दिया गया होगा। बाकी बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है।


एकदम से कोई भी अभियान पूरा नहीं हो सकता
कोंच कस्बे के बीच में बने पेट्रोल पंप पर दिनभर बिना हेलमेट के बाइक सवारों को पेट्रोल दिया गया। जबकि कई बाइक सवार तीन सवारी भी थे। इसके बाद भी हेलमेट नहीं लगाए थे, उन्हें भी पेट्रोल आसानी से दिया गया। पंप की देखरेख में लगे कर्मचारी केशव बबेले ने बताया कि इस नियम के बाद हेलमेट लगाने वालों की संख्या बढ़ी है। लेकिन धीरे-धीरे ही लोग जागरूक होंगे। एकदम से कोई भी अभियान पूरा नहीं हो सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed