फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nisha wins long jump in race

Jalaun News: दौड़ में अर्पित लंबी कूद में निशा ने मारी बाजी

Wed, 18 Oct 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 18 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Nisha wins long jump in race
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। तहसील स्तरीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जीआईसी में किया गया। जिसमें सब जूनियर वर्ग दौड़ में अर्पित पाल ने प्रथम स्थान, हिमांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग ऊंचीकूद में हरेंद्र सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जूनियर बालिका वर्ग में लंबीकूद एवं त्रिकूद में निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की रेस एवं पैदल चाल में समीर कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का समापन जीआईसी प्रधानाचार्य रमेश चंंद्र वर्मा, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीण पांडेय, सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप कुमार निरंजन ने किया। इस दौरान महेंद्र नाथ पटेल, मिथिलेश सिंह, पुष्पेंद्र धूरिया, श्रीकांत, साधना चौबे, पुरुषोत्तम कुशवाहा, नितेंद्र सिंह राजपूत, कुलदीप गुप्ता, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




फोटो- कोंच-24- प्रतियोगिता में दम दिखाते खिलाड़ी।संवाद


विजेता छात्र हुए पुरस्कृतकोंच। कस्बे के एसआरपी इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिताओं में सीनियर बालक वर्ग की दौड़ में संजय, अरमान, दानिश,जूनियर बालक वर्ग में अजय, शशिकांत, दीपू, लंबी कूद जूनियर बालक वर्ग में अजय, उज्ज्वल, अभय, लंबीकूद सीनियर बालिका वर्ग में रिया, नितिन, नाजिल बानो, लंबीकूद सब जूनियर बालक वर्ग में प्रियांशु, अनुज, शक्ति सिंह, लंबीकूद जूनियर बालिका वर्ग में रोशनी, नेहा, मुस्कान,भाला फेंक जूनियर बालक वर्ग में उज्ज्वल, राकेश, विनय, सीनियर वर्ग में अरुण, लिटिल, पुनीत, के साथ अन्य खिलाड़ियों ने अपना-अपना दम दिखाया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed