{"_id":"661ee444bc1ecba9ea06c543","slug":"nine-trucks-passing-without-registration-were-caught-and-parked-in-the-police-station-orai-news-c-224-1-ka11004-113538-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बिना प्रपत्र निकल रहे नौ ट्रकों को पकड़ा, कोतवाली में खड़ा कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बिना प्रपत्र निकल रहे नौ ट्रकों को पकड़ा, कोतवाली में खड़ा कराया
विज्ञापन
जालौन। सोमवार रात एसडीएम व सीओ ने पुलिस फोर्स के साथ ओवरलोडिंग व अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान आवश्यक प्रपत्रों के बिना निकल रहे नौ ट्रकों को पकड़ लिया। पकड़े गए ट्रकों को टीम ने मंडी परिसर में खड़ा करा दिया। इसकी जानकारी खनन विभाग को दी।
नगर से लगातार ओवरलोड ट्रकों व आवश्यक प्रपत्रों के बिना ही मौरंग के ट्रकों का संचालन हो रहा है। इसके बाद भी खनन विभाग इनकी रोकथाम के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। अवैध खनन के मामले की लगातार स्थानीय प्रशासन को सूचना मिल रही है। बालू के अवैध व्यापार की मिल रही सूचना पर एसडीएम अतुल कुमार, सीओ रामसिंह व कोतवाल विमलेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ सोमवार रात चेकिंग के लिए निकल पड़े।
टीम ने चेकिंग के दौरान आवश्यक प्रपत्रों के बिना जा रहे नौ ट्रकों को पकड़ा। उधर, चेकिंग की सूचना मिलते ही उरई की ओर से आने वाले ट्रकों का आना बंद हो गया है और मुख्य मार्ग से निकल रहे ट्रकों के पहिए रुक गए। टीम ने पकड़े गए सभी नौ ट्रकों को मंडी परिसर में खड़ा कराकर सूचना खनन विभाग को दी।