फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nine overloaded trucks running without form seized

Jalaun News: बगैर प्रपत्र के दौड़ रहे नौ ओवरलोड ट्रक किए सीज

Wed, 26 Apr 2023 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Nine overloaded trucks running without form seized
कालपी। उप जिलाधिकारी कालपी की ओर से ओवरलोड एवं बिना कागजात के अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार रात की एसडीएम ने चेकिंग अभियान चलाकर नौ वाहनों को सीज किया। इस समय जोल्हूपुर क्रॉसिंग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद है। भारी वाहनों को इटौरा होते हुए आटा से निकाला जा रहा है। ओवरलोड वाहनों के आवागमन के कारण यह मार्ग काफी जर्जर हो गया है। इसको लेकर ग्रामीण विरोध भी जता चुके हैं, इसके बावजूद मार्ग से ओवरलोड वाहनों का आवागमन जारी है। सोमवार रात एसडीएम कालपी अभिषेक कुमार ने सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी के साथ वाहनों की जांच की। जांच के दौरान टीम ने बिना रॉयल्टी के सात ओवरलोड ट्रकों को पकड़ कर सीज कर दिया। इन ट्रकों को आटा थाना पुलिस की अभिरक्षा में खड़ा कर दिया गया है। इसी क्रम में कालपी सीमा के अंदर दो ओवरलोड ट्रकों को सीज कर कालपी पुलिस की अभिरक्षा में मंडी परिषद में खड़ा करा दिया गया है। उप जिलाधिकारी ने बताया यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed