उरई। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शुक्रवार को जीआईसी में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों को लेकर कविता, पोस्टर, पेटिंग, स्लोगन व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला में जीजीआईसी की छात्रा निकिता प्रथम रही। एसआरपी कोंच के हरिश्चंद्र वर्मा दूसरे व एसआर इंटर कालेज की इब्तिदा तीसरे स्थान पर रही। स्लोगन लेखन व कविता प्रतियोगिता में राजकीय हाईस्कूल छौंक की छात्रा अक्षिता वर्मा अव्वल रहीं। सपना प्रजापति दूसरे व रागिनी तीसरे स्थान पर रही। क्विज प्रतियोगिता में एसआर इंटर कालेज के अभय तिवारी प्रथम, जालौैन बालिका इंटर कालेज की तरन्नुम द्वितीय, व एसआर पब्लिक स्कूल के छात्र सिद्धार्थ शुक्ला को तीसरा स्थान मिला।
प्रतियोगिताएं एआरटीओ मनोज कुमार सिंह व डीआईओएस भगवत पटेल की देखरेख में हुई। निर्णायक मंडल में अहिवरन सिंह यादव, जितेंद्र कुमार, शैलेंद्र पाठक, सीताराम प्रजापति, रोहित विनायक, प्रदीप निरंजन, रमेशबाबू और सड़क सुरक्षा अभियान के जनपदीय प्रशिक्षक कुलदीप गुप्ता रहे। एआरटीओ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को 20 जनवरी को जीआईसी में सुबह साढ़े दस बजे पुरस्कृत किया जाएगा।