फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Night shelter without e-tender, game will be played in the name of budget

Jalaun News: बिना ई-टेंडर बनाए रैन बसेरा, बजट के नाम पर होगा खेल

Sat, 30 Nov 2024 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 30 Nov 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Night shelter without e-tender, game will be played in the name of budget
उरई। नगर पालिका में बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के दो रैन बसेरों के संचालन का काम एक खास व्यक्ति को दे दिया गया। सभासदों को जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध कर जांच की मांग की।
विज्ञापन

शहर के स्टेशन रोड और बस स्टैंड पर दो रैन बसेरे नगर पालिका ने बनाए हैं। इन रैन बसेरों के लिए न किसी को जानकारी दी गई न ही ई टेंडर प्रक्रिया हुई। पालिका ने किसी खास व्यक्ति को इसका ठेका दे दिया। कितना बजट खर्च होगा, क्या सुविधा मिलेगी। इसका भी कहीं कोई जिक्र नहीं है। जबकि नियम के अनुसार बिना टेंडर किसी काम को नहीं दिया जा सकता है। नगर पालिका में चर्चित बाबू पर भी आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

सभासद मुबीना ने बताया कि नगर पालिका में सभी काम मनमर्जी रूप से हो रहे हैं। बाबू, जेई और अधिकारी कॉल नहीं उठाते हैं। काम भी गुपचुप तरीके से हो जाते हैं। अब रैन बसेरा का ठेका भी किसी खास को दे दिया गया। सभासदों को भी जानकारी नहीं है। कितने बजट में ठेका हुआ है। क्या सुविधा मिलेगी। कोई जानकारी नहीं दी गई। न ही टेंडर प्रक्रिया हुई है। उन्होंने मांग की जांच उच्च अधिकारियों से कराने की मांग की। ईओ पालिका राम अचल कुरील ने कहा कि ई-टेंडर प्रक्रिया अगर नहीं हुई है तो हो जाएगी। अच्छे रैन बसेरा बनवाए गए हैं। जो प्रक्रिया रह गई है, उसे पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed