फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   New coach display boards will be installed at a cost of 80 lakhs

80 लाख की लागत से लगेंगे नए कोच डिस्प्ले बोर्ड

Fri, 14 Aug 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
New coach display boards will be installed at a cost of 80 lakhs
रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में लगेगा बडा डिस्प्ले - फोटो : ORAI
उरई। दो साल से काम चलाऊ व्यवस्था से चल रहे उरई रेलवे स्टेशन के कोच डिस्प्ले बदले जाएंगे। करीब 80 लाख की लागत से नए डिस्प्ले लगाए जाएंगे। इसका ठेका दिल्ली की कंपनी आईसीएस सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। कोच डिस्प्ले दोहरीकरण के हिसाब से लगाए जाएंगे। फिलहाल अभी प्लेटफार्म नंबर एक पर ही कोच डिस्प्ले लगेंगे। इसके बाद दो और तीन प्लेटफार्म पर लगेंगे।
विज्ञापन

नए कोच डिस्प्ले में लाल कलर की व्यवस्था समाप्त की गई है। नई एलईडी व्यवस्था के तहत अब सफेद कलर के कोच डिस्प्ले लगाने की योजना है। इंट्रीग्रेटिड पैसेंजर इनफोर्मेशन सिस्टम (आईपीआईएस) के तहत नई व्यवस्था में स्टेशन के अंतिम छोर में बैठने व्यक्तियों के अलावा स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया में भी ट्रेन के बारे में यात्रियों को जानकारी मिल सके, इसके लिए नए स्पीकर लगेंगे।
विज्ञापन

स्टेशन के इंट्री गेट पर भी उच्च क्षमता वाले एम्प्ली फायर युक्त स्पीकर लगाए जाएंगे ताकि यात्रियों को ट्रेन संबंधी उद्घोषणा साफ साफ सुनाई दे। पूरी व्यवस्था आटोमैटिक रहेगी। कर्मचारी की बजाय कंप्यूटर से उद्घोषणा होगी। रेलवे के सिग्नल विभाग के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर आरके अग्रवाल ने बताया कि कंपनी के साथ समझौता हो गया है। पंद्रह अगस्त के बाद कंपनी काम शुरू कर देगी। कंपनी को छह माह में काम समाप्त करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

65 डिस्प्ले इंडीकेटर 5 लाइनों को करेंगे कवर
उरई स्टेशन पर 65 कोच डिस्प्ले इंडीकेटर लगाएं जाएंगे। जो स्टेशन पर बनने वाली सभी पांच लाइनों को कवर करेगा। इसके अलावा फुट ओवरब्रिज (एफओबी) पर भी ट्रेन के आने जाने की सूचना संबंधी सकेतांक बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके साथ वीआईपी वेटिंग रूम और रिटायरिंग रूम में भी एक एक संकेतांक बोर्ड लगाए जाएंगे।
एक ही सिस्टम से संचालित होगी व्यवस्था
इंट्रीग्रेटिड पैसेंजर इनफोर्मेशन सिस्टम (आईपीआईएस) के तहत नई व्यवस्था में कोच इंडीकेशन, ट्रेन उद्घोषणा और ट्रेन सूचना संकेतांक बोर्ड अब एक ही सिस्टम से संचालित होंगे। व्यवस्था को संचालित करने के लिए दो सिस्टम लगाए जाएंगे। यदि एक सिस्टम खराब होता है तो दूसरा सिस्टम अपने आप चालू हो जाएगा, जिससे बार बार गड़बड़ाने वाली व्यवस्था में सुधार होगा।
दो साल से कामचलाऊ व्यवस्था से चल रहा था काम
वर्ष 2008 से पुणे की कंपनी पाट्रोनिक्स की तरफ से कोच डिस्प्ले व्यवस्था संचालित की जा रही थी। कंपनी का दस साल का ठेका था, जो 2018 में समाप्त हो गया था। इसके बाद काम चलाऊ व्यवस्था से काम चल रहा था। जिसकी वजह से कोच डिस्प्ले आए दिन गड़बड़ हो जाते थे और यात्री शिकायतें भी करते थे। अब रेलवे ने नई कंपनी को ठेका दे दिया है। जो अगले हफ्ते काम भी शुरू कर देगी।

बुंदेली भाषा में भी होगी उद्घोषणा
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, फलां स्टेशन को जाने वाली ट्रेन फलां प्लेटफार्म पर आएंगे। अब इस तरह की घोषणा बुंदेली भाषा में भी उरई स्टेशन पर सुनाई देंगी। उरई स्टेशन पर जो नए सिस्टम लगाए जा रहे है, उसमें बुंदेली भाषा में भी उद्घोषणा होगी। अभी यह व्यवस्था झांसी स्टेशन पर लागू की गई है, नए व्यवस्था में इसे उरई में भी लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed