{"_id":"68f540286bc5c891ee006691","slug":"negligence-water-flowing-on-the-road-for-two-years-orai-news-c-224-1-ori1005-135977-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: दो साल से बह रहा सड़क पर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: दो साल से बह रहा सड़क पर पानी
विज्ञापन
कोंच। मुख्य मार्ग पर दो साल से पानी बह रहा है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे। इलाकाई लोगों ने कई बार शिकायतें कीं फिर भी ध्यान नहीं दिया गया। पानी कितने लंबे समय से बह रहा है, इसकी गवाही आसपास धंसी सड़क दे रही है।
नगर के आजाद नगर मोहल्ले में शाकिर बस वाले के मकान के पास मुख्य मार्ग पर वाटर सप्लाई लीकेज पड़ी है। लीकेज का पानी सड़क पर बर्बाद हो रहा है। लीकेज के आसपास बहते पानी के कारण सड़क भी खराब हो रही है। इलाकाई लोगों ने कई बार जल संस्थान से शिकायतें की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। सड़क पर बहते पानी से वहां से गुजरने वाले राहगीरों व स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने जल्द लीकेज ठीक कराने के लिए जल संस्थान से मांग की है। जेई जल संस्थान अंकित श्रीवास्तव का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। एक दो दिन से लीकेज सही करा दिया जाएगा। (संवाद)