फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Negative report of corona necessary on OPD prescription

Jalaun News: ओपीडी पर्चे पर कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी

Fri, 05 May 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 05 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Negative report of corona necessary on OPD prescription
-10-जिला महिला अस्पताल में कोरोना की जांच करातीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर सजगता बरती जा रही है। ऐसे में अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिला महिला, नेत्र और जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच कराने वाले मरीजों को पहले कोरोना की जांच कराने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में कोरोना जांच के लिए भी अस्पतालों में भीड़ लग रही है।

जिला महिला अस्पताल में डॉक्टर कक्ष में जाने से पहले महिलाओं की कोरोना जांच अनिवार्य कर दी गई है। इलाज के लिए कहा जा रहा है कि पहले अपनी कोरोना की जांच कराएं और ओपीडी के पर्चे पर कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट लगवाएं। ऐसे में मरीजों की कोरोना जांच के लिए भीड़ लग रही है। हालांकि यहां मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

नेत्र अस्पताल में भी ओपीडी के पर्चे पर कोरोना जांच की रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। चिकित्सक उन्हीं पर्चे वाले मरीजों को देख रहे है, जिनमें कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होने की रिपोर्ट लगी हुई होती है। ऐसे में जो मरीज कोरोना जांच में आनाकानी करते है, वह बिना इलाज के ही लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल जिला अस्पताल की पैथोलॉजी का भी है। यहां भी जांच के लिए आने वाले मरीजों से पहले कोरोना जांच कराने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि यहां चिकित्सकों के पास बिना कोरोना जांच के भी इलाज हो रहा है। कोरोना जांच से डरने वाले कई मरीज प्राइवेट चिकित्सकों के पास जाने की बात कह रहे हैं।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अविनेश कुमार बनौधा का कहना है कि कोरोना के मामले लगातार निकल रहे हैं। ऐसे में सतर्कता बरती जा रही है। मरीजों से कहा जा रहा है कि वह मास्क पहने और लक्षण होने पर जांच कराए। पैथोलॉजी समेत जहां मरीजों की भीड़ होती है, वहां कोरोना जांच कराने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed