{"_id":"66242c980f4799b5cc0d6594","slug":"neema-took-out-voter-awareness-rally-orai-news-c-224-1-ori1001-113682-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नीमा ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नीमा ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
Sun, 21 Apr 2024 02:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
कोंच। चिकित्सकों की प्रमुख संस्था नीमा ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। वोटरों को जागरूक करने के लिए रैली मार्कंडेयश्वर तिराहे से प्रारंभ होकर चंदकुआं स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्मारक पर समाप्त हुई।
एसडीएम सुशील कुमार सिंह ने मारकंडेयश्वर तिराहे पर हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल चिकित्सकों, स्कूली बच्चों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हाथों में जागरूकता के स्लोगन लिखे बैनर और तख्तियां लेकर व नारे लगाए। नीमा अध्यक्ष डॉ. आलोक निरंजन ने चंदकुआं स्थित महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली का समापन किया। डॉ. आरबी जैन, डॉ. सुशील तिवारी, डॉ. उपेंद्र निरंजन, डॉ. अखिलेश, डॉ. दीपक सोनी, डॉ. संजीव निरंजन, डॉ. दिलीप अग्रवाल, डॉ. विकास राठौर, डॉ. पीडी चंदेरिया, डॉ. प्रदीप अग्रवाल मौजूद रहे।