फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Navy jawans who came home on leave had extracted Rahul's body from the canal

छुट्टी पर घर आए नेवी जवानों ने नहर से निकाला था राहुल का शव

Tue, 12 May 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Navy jawans who came home on leave had extracted Rahul's body from the canal
मृतक की नगर पंचायत अध्यक्ष मां रेखा देवी - फोटो : ORAI
ऊमरी/रामपुरा। रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे का शव नहर से सोमवार शाम सात बजे सात घंटे बाद बरामद हो सका। पास के गांव में छुट्टी पर आए सेना के दो जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव नहर से निकला। मंगलवार को जैसे ही शव पोस्टमार्टम के बाद ऊमरी पहुंच तो पूरे मोहल्ले में भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

बता दे कि नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी का चौथा बेटा राहुल अपने दोस्तों संग सोमवार सुबह ऊमरी धूता के बीच निकली कुठौंद माइनर में नहाने गया था। नहाते समय राहुल पानी के तेज बहाव में डूब गया था। चेयरमैन पुत्र के डूबने की सूचना मिलने पर ग्रामीण व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी । पुलिस ने गोताखोरों को नहर में उतारा पर सफलता नहीं मिली। फिर सूचना पाकर पड़ोसी गांव मानपुरा में छुट्टी पर आए नेवी के दो जवान पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर राहुल के शव को नहर से खोजकर बाहर निकाला। चेयरमैन रेखा देवी पत्नी कैलाश खटीक के पांच पुत्र तथा एक पुत्री है। सोनू, मोनू, विपिन के बाद राहुल चौथे नंबर का था, उसके छोटा एक भाई सत्येंद्र व बहन बिट्टो है। उम्र 25 राहुल उम्र 23 सतेंद्र उम्र 21 व सबसे छोटी पुत्री का नाम बिट्टो उम्र 19 वर्ष है राहुल की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रोते बिलखते परिजन

रोते बिलखते परिजन- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed