फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nagar Panchayat gave tahrir against 30 cattle rearers

नगर पंचायत ने 30 पशुपालकों के खिलाफ थाने में दी तहरीर

Mon, 12 Sep 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat gave tahrir against 30 cattle rearers
कदौरा। अन्ना मवेशियों के विचरण पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। नगर पंचायत ने 30 पशुपालकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अन्ना मवेशियों ने नगर की गलियों व हाईवे पर अपना डेरा जमा रखा है। इस कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। दो दिन पहले बेरी रोड व हमीरपुर जोल्हूपुर हाईवे पर बाइक सवार चार लोग चुटहिल हुए थे। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। रविवार को ईओ ने अभियान चलाकर अपने पशुओं को अन्ना छोड़ने वालों की सूची तैयार कराई। सूची में नगर के 30 पशुपालकों को चिह्नित किया गया। ईओ ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। इससे पशुपालकों में हड़कंप मच गया। प्रभारी ईओ राधाबल्लभ चतुर्वेदी ने बताया की पशुपालक दूध निकालकर मवेशियों को अन्ना छोड़ देते हैं। बीते सप्ताह मोहल्लों में डुगडुगी पिटवाने के साथ ही नोटिस दी गई थी। इसके बाद भी मवेशी नही बांधने पर सख्ती की गई है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने कहा की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed