फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   murder,police,FIR,woman,crops

मंदिर की जिद बनी मौत का कारण

Wed, 10 Nov 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
murder,police,FIR,woman,crops
उरई/ईटो। पति की बात न मानने की वजह महिला की मौत का कारण बनी। नाराज पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी थी। पुत्र ने बताया कि पिता मां के साथ अक्सर मारपीट करते थे। मंगलवार को मां देवी मंदिर के दर्शन करने के लिए जा रही थी। पिता ने मना किया तो वह नहीं मानी। इससे क्षुब्ध होकर पिता ने गांव के बाहर तालाब के पास बने खेत पर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। मृतका के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोहन थानाक्षेत्र के दादनपुर गांव निवासी विजय सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को बहू ननकी अपने भांजे के साथ रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन के लिए जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर पति नत्थू से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद महिला पैदल मंदिर जाने के लिए घर से निकली। जब वह गांव के बाहर तालाब के पास बने खेत के पास पहुंची। वहां पहले से ही मौजूद नत्थू ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौैके से भाग गया। हत्या की सूचना मिलने पर एएसपी राकेश सिंह, सीओ शाहिदा नसरीन और थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

एएसपी राकेश सिंह ने बताया कि आरोपी के पिता की तहरीर पर उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों को लगा दिया गया है। वहीं सूचना पाकर मृतका के मायके बागी कदौरा से पहुंचे भाई कल्लू ने व बहनों ने बताया कि नत्थू शराब का लती था और अक्सर बहन के साथ मारपीट करता था। जिसके चलते ननकी अपने छोटे बेटे महावीर के साथ दिल्ली में रहकर जूता फैक्टरी में काम करती थी। वह दीपावली पर बेटे के साथ घर आई थी। वहीं नत्थू अपने बेटों राहुल, भूरा के साथ गुजरात में रहकर पानीपुरी का धंधा करता था और तीन माह पहले गुजरात से गांव वापस आया था। पोस्मार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसके सिर पर दो गहरे घाव मिले है। वहीं गोहन थानाध्यक्ष महेश का कहना है कि हत्यारोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed