फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   murder,jalaun news,Madhaugarh

चुनावी रंजिश में मारपीट, पथराव एक ने दम तोड़ा

Mon, 26 Apr 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
murder,jalaun news,Madhaugarh
माधौगढ़ (जालौन)। प्रधान पद के अलग अलग प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे समर्थकों के बीच रविवार की रात जमकर मारपीट हो गई। इसमें करीब आधा दर्जन लोगों को चोटें आई। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर किया गया था। जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह का कहना है कि विवाद किस बात का था, इसकी अभी जांच की जा रही है। फिर घायल की मौत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम नावर निवासी रमेश चंद्र मिश्रा उर्फ छोटे मिश्रा की पत्नी प्रेमा देवी गांव से प्रधानी चुनाव की प्रत्याशी हैं। इनके ही परिवार का शरद मिश्रा (48) पुत्र श्यामनरायान मिश्रा रमेश मिश्रा की विरोधी पार्टी का चुनाव में समर्थन कर रहा था। इसी को लेकर रविवार देर रात को रमेश चंद्र मिश्रा और शरद मिश्रा में विवाद हो गया। पहले इनमें मारपीट हुई उसके बाद रमेश चंद्र मिश्रा पक्ष के लोगों ने शरद मिश्रा व उसके पक्ष के लोगों पर पथराव कर दिया। शरद मिश्रा के सिर में गहरी चोट आई। इतना ही नहीं शरद पक्ष से ही प्रमोद मिश्रा, सत्यरानायान चतुर्वेदी, दिव्यांश चतुर्वेदी उर्फ नौरे भी घायल हुए। घटना के बाद दूसरे पक्ष के लोग भाग निकले।
विज्ञापन

शरद मिश्रा सहित बाकी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां हालत नाजुक होने पर शरद को झांसी रेफर किया गया और वहां से भी उसको ग्वालियर रेफर किया गया। ग्वालियर में इलाज के दौरान सोमवार दोपहर को उसने दम तोड़ दिया। शरद की मौत की खबर आते ही गांव में फिर से तनाव के हालात पैदा हो गए। इस पर गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। शरद के लड़के अभिषेक मिश्रा ने हमलावर पक्ष के रमेश मिश्रा, कृष्ण कुमार, अरविंद मिश्रा, ऋषभ व शिवाकांत समेत दर्जन भर लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी का कहना है कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया है और उसकी निशानदेही पर बाकी के आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed