फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Municipality will recover crores from government buildings, development will happen

Jalaun News: सरकारी भवनों से पालिका करेगी करोड़ों की वसूली, होगा विकास

Tue, 07 May 2024 02:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 07 May 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Municipality will recover crores from government buildings, development will happen
उरई। पालिका राजस्व बढ़ाने के लिए अब सरकारी भवनों और व्यावसायिक भवनों को चिह्नित कर रही है। सूची में जिला अस्पताल के साथ बिजली विभाग को शामिल किया गया है। कर निर्धारण की जानकारी जुटाने के लिए बिजली विभाग को नोटिस भी जा चुका है। उनसे भवनों और बिजली घरों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका शहर के अंदर बने उन सरकारी और गैर सरकारी भवनों को चिह्नित कर रही है, जिनका कर बढ़ना है। इस सूची में इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि जिनका कर एक लाख से अधिक बढ़ना है, उन्हें सूची में पहले जगह दी जा रही है। ताकि राजस्व में पालिका को अधिक मुनाफा हो सके। फिलहाल पालिका अभी नोटिस भेजेगा। आंकड़ा मिल जाने के बाद कर निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन

बिजली विभाग को नगर पालिका के कर विभाग से एक महीने पहले नोटिस भेजा जा चुका है। इसमें अधिशासी अभियंता प्रथम से शहर के अंदर पालिका की जद में आने वाले भवनों और बिजली घरों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका ने यह कार्रवाई एक महीने पहले की थी, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आने पर पालिका फिर से अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता को नोटिस भेज रहा है। ताकि समय पर सही जवाब और स्थानों का पता चल सके। इसके बाद कर बढ़ाने की कार्रवाई होगी। पालिका के गैर जिम्मेदारी रवैया के चलते अभी तक इन भवनों से कोई कर नहीं लिया जा रहा था। अब इन्हें कर के दायरे में लाने की कोशिश पालिका कर रही है।
बिजली विभाग पर हो सकता है एक करोड़ का कर निर्धारण
पालिका के कर विभाग की मानें तो शहर के अंदर सात से आठ स्थान पर बिजली विभाग के बिजली घर, कर्मियों के आवास व कार्यालय बने हैं। इसके अलावा कालपी रोड, जालौन रोड व कोंच बस स्टैंड के आसपास बने बिजली विभाग के कार्यालय और बिजली घरों का क्षेत्रफल काफी बड़ा है। अगर सब का आंकड़ा मिल जाए तो साल का एक करोड़ तक कर वसूली जा सकता है। इससे पालिका के राजस्व में अच्छी खासी बढ़त होगी और शहर के विकास में अहम योगदान मिलेगा।
जिला और महिला अस्पताल का बढ़ेगा कर
शहर में बने जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और सीएमओ ऑफिस पर अभी तक पालिका न के बराबर कर वसूली करती थी। सालाना 300 से लेकर 500 रुपये कर आता था। दो साल पहले पालिका ने कर बढ़ा दिया है। शहर की सभी घरेलू, व्यावसायिक और सरकारी भवनों से कर बढ़ा कर लिया जा रहा है। इसी के तहत अब अस्पतालों का भी कर बढ़ना है। कर निरीक्षक धर्मेंद सिंह की मानें तो तीनों भवनों से करीब 10 से 15 लाख का कर वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि कर बढ़ाने के लिए अभी कागजी कार्रवाई शुरू होनी है। इसके लिए पुराना डाटा खंगाला जा रहा है। इससे इन भवनों की जगह का अनुमान लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि नोटिस भेजकर इन भवनों का क्षेत्रफल भी जाना जाएगा।
मेडिकल कॉलेज को एक करोड़ का भेजा बिल
मेडिकल कॉलेज का कर दो महीने पहले बढ़ा दिया गया है। नोटिस भेजकर उनका क्षेत्रफल जानकार नपाई करके राजस्व का निर्धारण भी कर दिया गया है। एक साल का करीब 50 लाख का कर मेडिकल कॉलेज पर लगा है। पिछले साल और इस साल का मेडिकल कॉलेज ने कर नहीं दिया है। उन से कर वसूलने के लिए पालिका ने एक सप्ताह पहले मेडिकल कॉलेज को बिल भेजा है, जो एक करोड़ का है। अधिकारियों की मानें तो अगर मेडिकल कॉलेज का कर आ जाता है तो अन्य भवनों से कर वसूली में कोई दिक्कत नहीं आएगी।


वर्जन-
शहर के अंदर बने भवनों को चिह्नित किया जा रहा है, सभी की सूची बनाई जा रही है। इस साल पिछली साल से करीब चार से पांच करोड़ की अधिक कर की वसूली की जाएगी। कई भवनों को चिह्नित किया गया है, उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। अगर सभी भवन स्वामी और सरकारी भवन समय पर कर दें तो पालिका को बढ़ा राजस्व मिलेगा। -गणेश प्रसाद, कर अधीक्षक, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed