फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Municipality busy in covering up the theft of road bricks

Jalaun News: सड़क की ईंटें चोरी मामले की लीपापोती में लगी पालिका

Fri, 22 Aug 2025 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Municipality busy in covering up the theft of road bricks
कोंच। आजाद नगर में इंटरलॉक सड़क की ईंटें उखाड़कर गायब होने के मामले की लीपापोती में पालिका लग गई है। ईओ ने अज्ञात लोगों द्वारा सड़क की इंटरलॉकिंग ईंटें उखाड़ने व सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। यानी, ईंटें चोरी कर लिए जाने के बजाए उखाड़ने भर का मामला दर्ज कराया गया है। बुधवार को मदरसे से ईंटें बरामद होने के बाद पालिका में खलबली मच गई थी। कस्बे के आजाद नगर वार्ड नंबर 20 में कढोरे राठौर के मकान से गुफरान सिद्दीकी के मकान के पास तक वर्ष 2021 में इंटरलॉकिंग सड़क बनाई गई थी। पिछले दिनों उस सड़क की सारी ईंटें उखाड़ कर गायब कर दी गई थीं। पालिका को इसकी भनक तक नहीं लगी। खबरों के बाद अधिकारियों में खलबली मच गई और एसडीएम ज्योति सिंह ने संज्ञान लेकर तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी। टीम ने मौके पर जाकर जांच कि तो बुधवार की शाम सड़क की चोरी-छिपे उखाड़ी गई करीब दो ट्राली ईंटें आजाद नगर वार्ड नंबर 14 में अंजुमन इस्लामिया मदरसे से बरामद हुईं थी।
विज्ञापन

टीम ने सभी ईंटों को भरवाकर पालिका के कब्जे में रखवा दीं और कुछ ही देर बाद ईओ मोनिका उमराव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि कुछ लोगों ने सड़क की इंटरलॉक ईंटें उखाड़ दी हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 2 व 3 के तहत मामला दर्ज किया है। ईओ द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट कई सवाल खड़े कर रही है, इससे वह भी संदेह के घेरे में आ रही हैं।
विज्ञापन




आखिर कहा हैं सड़क से उखाड़ी गईं और ईंटें
वर्ष 2021 में पालिका द्वारा करीब साढ़े चार लाख की लागत से सड़क डलवाई गई थी। इसमें काफी ईंटें लगी थीं, लेकिन बुधवार को जांच टीम मदरसे से महज दो ट्रॉली ईंटें ही बरामद की हैं। अभी जितनी ईंटें बरामद हुई हैं उससे कई गुना गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






वर्जन
जितनी ईंटें मदरसे से बरामद हुई थीं, उन्होंने पालिका के कब्जे में कर लिया गया है। और ईंटों की जानकारी नहीं है। पालिका के जेई से रिपोर्ट मांगी गई है कि सड़क में कितनी ईंटें लगी होंगी। जल्द ही उनको भी बरामद किया जाएगा।
मोनिका उमराव, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed