{"_id":"677c2736640792bceb0b964c","slug":"municipal-vehicles-are-running-in-the-city-without-number-plates-orai-news-c-224-1-ori1005-124254-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बिना नंबर प्लेट शहर में दौड़ रहीं पालिका की गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बिना नंबर प्लेट शहर में दौड़ रहीं पालिका की गाड़ियां
Tue, 07 Jan 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका के स्टोर में बिना नंबर प्लेट के खड़े वाहन।
- फोटो : संवाद
उरई। शहर के अंदर नगर पालिका की छोटी कूड़ा गाड़ी हो या बड़ा डंपर बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे हैं। इनसे कोई हादसा हो जाए तो किसी को जानकारी भी नहीं हो पाएगी। इन वाहनों की संख्या 50 से अधिक है। वहीं, जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। उनका कहना है कि ये व्यवस्था पहले से बनी हुई है। इस लिए उनको इसकी जानकारी नहीं है।
यातायात नियमों के प्रति प्रशासन लगातार जागरूक कर रहा है। नियमों का पालन करवाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। लेकिन ये कार्रवाई सिर्फ आमजन पर हो रही है। सरकारी वाहनों को विभाग छूट दिए हुए है।
नियमों के अनुसार, व्यावसायिक वाहनों पर पीली नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य है। लेकिन पालिका के बीस वाहन बिना नंबर प्लेट तो करीब 35 वाहन बिना पीली नंबर प्लेट के चल रहे हैं। ये वाहन आज से नहीं करीब पांच से छह सालों से सड़क पर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद भी एआरटीओ विभाग की नजर अब तक इन पर नहीं पड़ी। अगर इन वाहनों से कोई हादसा हो जाए इन्हें पहचाना मुश्किल हो जाएगा। पूछने पर ईओ राम अचल कुरील बोले, वाहनों में नंबर नहीं है तो क्या करें, नंबर तो वाहनों में कई सालों से नहीं है। वह अभी नए आए हैं। इन वाहनों पर नंबर प्लेट लगवाई जाएगी, इसका कोई जवाब नहीं दिया।
एआरटीओ प्रशासन सुरेश कुमार वर्मा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। नगर पालिका की वाहनों में नंबर या पीली प्लेट नहीं तो अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। सभी वाहनों पर नंबर प्लेट लगवाई जाएगी।