{"_id":"57093f914f1c1b4629c810d5","slug":"muhammadabad-team-has-arrived-to-treat-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहम्मदाबाद पहुंची टीम ने किया बच्चों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहम्मदाबाद पहुंची टीम ने किया बच्चों का इलाज
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
मरीज के खून का शैंपल लेती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद में 15-20 दिनों से गांव के दर्जनों बच्चे शरीर में लाल दाने व फफोलों से कराह रहे हैं। इस संबंध में अमर उजाला ने 8 अप्रैल को समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद पीएचसी डकोर की चिकित्सीय टीम ने शनिवार को गांव पहुंचकर एक दर्जन से अधिक बच्चों का इलाज किया। साथ ही दवाएं दीं। बीमार लोगों के ब्लड सैंपल भी लिए गए। इन सैंपलों को
जांच के लिए पीजीआई भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डकोर के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुहम्मदाबाद में एक दर्जन से अधिक
बच्चों के शरीर में लाल दाने व फफोले निकल आए। इसकी खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की। इस खबर पर डकोर पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. इदरीश मुहम्मद ने गांव में स्टाफ के साथ पहुंच कर बीमार बच्चों का इलाज किया। गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर भी टीम ने मरीजों का इलाज किया। इस दौरान बीमारी से ग्रसित प्रेमनरायन वर्मा के पुत्र
विज्ञापन
अंकित के शरीर में फफोले 9 दिन बाद भी ठीक नहीं हुए हैं। इसे लेकर डॉ. इदरीश मुहम्मद बताया कि अंकित और उस जैसे मरीजों के ब्लड सैंपल ले लिए गए हैं। उन्हें लखनऊ पीजीआई भेजवाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया इस बीमारी में खसरे जैसे लक्षण ही देखने को मिल रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी स्पष्ट हो सकेगी।
इन बच्चों के लिए ब्लड सैंपल
चिकित्सीय टीम ने बीमारी की चपेट में आए मानवी (1 वर्ष), देव (5), गोलू (15), नीलम (18), अजय (18), अभिषेक (21), प्रशांत (22), शैलेंद्र (25) आदि को दवाएं दीं। इसके बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम को मरीजों का समय-समय पर हाल लेने के निर्देश दिए। वहीं, टीम ने नानू (8), तान्या (16), छोटू (17), राजू (18), मुकेश (24) के ब्लड सैंपल लिए।