{"_id":"61dc7f74de74ee7afd6f1b10","slug":"mud-on-the-way-villagers-shouted-slogans-orai-news-knp6746509191","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार किलोमीटर रास्ते में कीचड़, ग्रामीणों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार किलोमीटर रास्ते में कीचड़, ग्रामीणों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
माधौगढ़। बारिश में गालमपुरा से गीधन की खोड़ तक रास्ते पर कीचड़ होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क बनवाने की मांग की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
गीधन खोड़ निवासी रामबली पाल, रामस्वरुप पाल, देवेंद्र, रुपसिंह ने बताया कि गालमपुरा से गांव तक चार किलोमीटर रास्ता कच्चा है। रास्ता बनवाने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाई गई।
तत्कालीन जिलाधिकारी मनीषा त्रिघाटिया ने मचकछा में चौपाल लगाई थी। उन्होंने गांव का रास्ता एवं पानी की टंकी निर्माण कराने का आश्वासन दिया था। उनके ट्रांसफर के बाद किसी ने ध्यान नहीं दिया। प्रधान प्रतिनिधि
विज्ञापन
बलवीर सिंह ने बताया कि एक किलोमीटर रास्ता वन विभाग की भूमि से निकला है। इससे खडंजा भी नहीं लगवाया जा सकता है। जनप्रतिनिधियों की ओर से पहल हो जा तो रास्ता बन सकता है।