{"_id":"5e84bd608ebc3e76d2168cf4","slug":"mp-donated-one-crore-from-the-fund-orai-news-knp5532780121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने निधि से एक करोड किया दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने निधि से एक करोड किया दान
विज्ञापन
कोंच। सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा ने पीड़ितों की मदद हेतु अपना एक माह का वेतन पीएम केयर्स फंड में दान किया है। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपये की धनराशि दान की है। सांसद ने क्षेत्र वासियों से इस विषम परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने व जरूरतमंदों की मदद करते हुए इस महामारी का पूरी दृढ़ता के मुकाबला करने का आह्वान किया है।
अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
कोंच। एसडीएम अशोक कुमार ने बुधवार को एक बार फिर तहसील क्षेत्र के लोगों को आगाह किया है कि संकट की इस घड़ी में बहुत ही एहतियात बरतने की जरूरत है। लोग तरह तरह की अफवाहें भी फैला रहे हैं, लेकिन इन अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इधर, तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा ने कस्बे में अनाउंसमेंट किया है कि जो लोग जमातों से लौटे हैं उनसे मेलजोल का कतई प्रयास न करें, जो भी ऐसा करता हुआ पाया जाएगा उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।