{"_id":"6511d40437ac532ba304fc84","slug":"motocyclist-died-after-hitting-a-truck-orai-news-c-224-1-ori1004-4501-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
उरई। बाइक से घर लौट रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
एट थाना क्षेत्र के सतोह गांव निवासी राना (28) रविवार की शाम बाइक से उरई तेरहवीं भोज में आया था। रात को वह घर लौट रहा था। उरई कोतवाली क्षेत्र के कैथेरी गांव के पास ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह हाईवे पर गिर गया। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर अधिक चोट आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो बच्चे हैं। उसकी मौत से पत्नी रागनी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।